Silver Price Crash: ऑलटाइम हाई से 65,048 रुपए सस्ती हुई चांदी, अचानक क्यों लुढ़क गए भाव?

Edited By Updated: 30 Jan, 2026 02:38 PM

silver has become 65 048 cheaper than its all time high

बीते कई दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की जा रही थी। लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण आम ग्राहकों ने तौबा कर ली। ऐसे में अगर आप गोल्ड-सिल्वर की ज्वेलरी खरीदने का मन बना रहे हैं तो हो सकता है ये आपके लिए सही समय हो। आज (30 जनवरी)...

बिजनेस डेस्कः बीते कई दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की जा रही थी। लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण आम ग्राहकों ने तौबा कर ली। ऐसे में अगर आप गोल्ड-सिल्वर की ज्वेलरी खरीदने का मन बना रहे हैं तो हो सकता है ये आपके लिए सही समय हो। आज (30 जनवरी) दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को चांदी एक ही दिन में करीब 44,893 रुपए तक टूट गई।

एक दिन पहले यानि 29 जनवरी को चांदी का बंद भाव 3,99,893 रुपए प्रति किलोग्राम था, वहीं शुक्रवार को दोपहर 2.15 बजे के करीब चांदी 10.77 फीसदी लुढ़क कर 355000 रुपए के स्तर पर पहुंच गई। आपको बता दें कि गुरुवार को चांदी ने पहली बार 4,20,048 रुपए प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर छुआ था। वहीं अपने ऑलटाम हाई से चांदी 65,048 रुपए गिर चुकी है।

क्यों आई इतनी तेज गिरावट?

विशेषज्ञों के मुताबिक, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूली शुरू की, जिससे चांदी में भारी बिकवाली देखी गई। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी और डॉलर में मजबूती का असर भी चांदी की कीमतों पर पड़ा है।

इसके अलावा ताजा आंकड़ों में अमेरिका में बेरोजगारी दावों में कमी देखी गई है, जो यह संकेत देती है कि श्रम बाजार अब भी मजबूत बना हुआ है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव भी बना हुआ है। 

सोने के भाव में रिकॉर्ड स्तर से तेज गिरावट

MCX पर सोने के भाव में भी तेज गिरावट आई है। इसका पिछला बंद भाव 1,83,962 रुपए था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 7,942 रुपए की गिरावट के साथ 1,76,020 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,83,493 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 1,75,100 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।  

आगे क्या रहेगा रुख?

जानकारों का कहना है कि निकट अवधि में चांदी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। हालांकि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए गिरावट के स्तर पर खरीदारी का मौका मिल सकता है लेकिन फिलहाल सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!