भारत में एक दिन में कोविड-19 के 94 नए मामले सामने आए

Edited By Updated: 23 Jan, 2023 10:24 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 23 जनवरी (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 94 नए मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,934 हो गई।

नयी दिल्ली, 23 जनवरी (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 94 नए मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,934 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,46,82,015 पर पहुंच गई है। वहीं, संक्रमण से दो और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,735 हो गई है। इनमें केरल द्वारा कोविड-19 से मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में शामिल किया गया एक मामला शामिल है। वहीं, दूसरा मामला उत्तर प्रदेश से संबंधित है, जहां एक मरीज ने रविवार को दम तोड़ दिया।

आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 0.11 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत हो गई है। बीते 24 घंटे में देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 26 की कमी दर्ज की गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोविड-19 से उबरने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.81 प्रतिशत हो गई है। देश में कुल 4,41,49,346 लोग इस संक्रमण को मात दे चुके हैं, जबकि वायरस से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।
आंकड़ों के मुताबिक, भारत में देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.28 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। संक्रमितों की संख्या 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!