उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में दो न्यायाधीशों को पदोन्नत किया गया

Edited By Updated: 27 May, 2023 11:48 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शुक्रवार को दो न्यायाधीशों को पदोन्नत किया गया, जिनमें से एक 30 मई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शुक्रवार को दो न्यायाधीशों को पदोन्नत किया गया, जिनमें से एक 30 मई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

केंद्रीय कानून मंत्रालय में न्याय विभाग ने बंबई उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय विजयकुमार गंगापुरवाला को मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति रमेश देवकीनंदन धानुका को बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की घोषणा करते हुए अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कीं।

न्यायमूर्ति धानुका वर्तमान में बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं।

न्यायमूर्ति एस. वैद्यनाथन को बुधवार को मद्रास उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

न्यायमूर्ति टी राजा 62 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर बुधवार शाम को सेवानिवृत्त हो गए । वे मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी थे।

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने अप्रैल में सिफारिश की थी कि न्यायमूर्ति गंगापुरवाला को मद्रास उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया जाए।

इसने बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति के लिए न्यायमूर्ति धानुका के नाम की सिफारिश की थी।

वह 62 वर्ष के होने के बाद 30 मई को सेवानिवृत्त होंगे और मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल चार दिनों के लिए प्रभावी होगा।

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश जहां 65 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होते हैं, वहीं उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होते हैं।

न्यायमूर्ति गंगापुरवाला मई, 2024 में सेवानिवृत्त होंगे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!