अब WiFi नहीं LiFi की डालो आदत, चीन में हुई इजात, 6 साल में मार्केट में उपलब्ध

Edited By Updated: 04 Oct, 2017 05:08 PM

chinese scientists reached wifi to get lifi very close

ये रेडियो बेस्ड WiFi की तुलना में LED बल्ब के विजिबल लाइट का उपयोग करके और ज्यादा तेजी से डेटा ट्रांसफर कर सकती है

बीजिंगः वायर कम्यूनिकेश क्षेत्र में चीनी वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता हाथ लगी है।साइटिस्टों ने फुल कलर इमिसिव कॉर्बन डॉट्स (F-CDs) बनाने में महारत हासिल क ली है, जो उन्हें तेज वायरलेस कम्यूनिकेशन चैनल इजाद करने की राह में एक कदम और करीब ले जाएगी और इस तकनीक के आने वाले 6 साल में उपलब्ध होने की संभावना है। 

लाइट फिडिलिटी जिसे LiFi के नाम से भी जाना जाता है। ये रेडियो बेस्ड WiFi की तुलना में LED बल्ब के विजिबल लाइट का उपयोग करके और ज्यादा तेजी से डेटा ट्रांसफर कर सकती है। बता दें, जब रिसर्चर्स ने LiFi से डेटा ट्रांसफर करने के लिए उसे लाइट देने के लिए अर्थ मटेरियल का उपयोग किया। तब चीनी वैज्ञानिकों ने इसका विकल्प F-CDs के रूप में खोज निकाला। जानकारी के मुताबिक जो फ्लोरोसेंट कार्बन नैनोमटेरियल है और ये तेज और सुरक्षित बताया जाता है।

इस रिसर्च को लीड करने वाले एक वरिष्ठ रिसर्चर का कहना था कि, दुनियाभर में इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। हम पहले हैं जिन्होंने कीफायती रॉ मटेरियल का उपयोग कर इसे सफलता पूर्वक पैदा कर लिया है। रिसर्चर के मुताबिक, दुर्लभ पदार्थों की उम्र ज्यादा होती है, जो LiFi के ट्रांसमिशन स्पीड को प्रभावित करती है। जबकि, F-CDs के जरिए तेजी से डेटा ट्रांसमिशन किया जा सकता है।

रिसर्चर का मानना है कि LiFi के लिए ये अतिविशिष्ट खोज है।अब उम्मीद की जा सकती है कि इस बाजार में मात्र 6 साल में लाया जा सकेगा। 
 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!