केरल निकाय चुनाव: बीजेपी ने लेफ्ट से छीनी तिरुवनंतपुरम नगर निगम की सत्ता, PM मोदी ने दी बधाई

Edited By Updated: 13 Dec, 2025 04:12 PM

kerala politics bjp historic win thiruvananthapuram municipal elections

केरल की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जिससे LDF का चार दशकों से चल रहा नियंत्रण खत्म हुआ। यह शहरी मतदाताओं के बदलते मूड का संकेत है। पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई दी और...

नेशनल डेस्क : केरल की राजनीति में एक बड़ा राजनीतिक भूचाल देखने को मिला है। स्थानीय निकाय चुनावों के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) से सत्ता छीन ली है। यह वही नगर निगम है, जिस पर LDF पिछले चार दशकों से लगातार नियंत्रण बनाए हुए था। राजधानी में यह सत्ता परिवर्तन वाम मोर्चे के लिए एक गंभीर राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

तिरुवनंतपुरम न केवल केरल की प्रशासनिक राजधानी है, बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी यह क्षेत्र बेहद महत्वपूर्ण है। इस लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर लगातार चार बार सांसद चुने जा चुके हैं। लंबे समय तक यह क्षेत्र कांग्रेस और वाम मोर्चे का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। ऐसे में नगर निगम में बीजेपी की जीत ने राज्य की राजनीति में नए समीकरणों को जन्म दे दिया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत विधानसभा चुनावों में दो-तीन सीटें जीतने से कहीं अधिक प्रभावशाली है। नगर निगम जैसे बड़े शहरी निकाय में सत्ता हासिल करना यह दर्शाता है कि शहरी मतदाता अब पारंपरिक राजनीतिक ध्रुवीकरण से हटकर नए विकल्प तलाश रहे हैं। यह बदलाव खासकर केरल जैसे राज्य में महत्वपूर्ण है, जहां अब तक मुख्य मुकाबला LDF और UDF के बीच ही सीमित रहा है।

स्थानीय चुनावी रुझानों से स्पष्ट है कि शहरी इलाकों में LDF के खिलाफ नाराजगी उभरी है। प्रशासन, शहरी बुनियादी ढांचे, पारदर्शिता और स्थानीय मुद्दों को लेकर मतदाताओं का असंतोष नगर निगम चुनावों में खुलकर सामने आया। तिरुवनंतपुरम जैसे LDF के मजबूत गढ़ में हार ने वाम मोर्चे की रणनीति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बीजेपी ने इस जीत को ऐतिहासिक और निर्णायक जनादेश करार दिया है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि यह परिणाम केरल में बीजेपी के बढ़ते संगठनात्मक आधार और जनता के बदलते राजनीतिक मूड का स्पष्ट संकेत है। पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और इसे भविष्य की राजनीति के लिए मजबूत आधार माना जा रहा है। वहीं, LDF नेतृत्व ने चुनाव परिणामों को गंभीरता से लेते हुए आत्ममंथन की बात कही है। वाम नेताओं ने कहा कि नगर निगम चुनावों के वार्ड स्तर पर परिणामों का विश्लेषण किया जाएगा और आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहर की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “Thank you Thiruvananthapuram!”

पीएम मोदी ने इस जनादेश को केरल की राजनीति में एक ‘वॉटरशेड मोमेंट’ करार देते हुए कहा कि तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बीजेपी-एनडीए को मिला समर्थन इस बात का संकेत है कि राज्य की जनता मानती है कि केरल की विकासात्मक आकांक्षाओं को केवल बीजेपी ही पूरा कर सकती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी तिरुवनंतपुरम जैसे जीवंत शहर के विकास के लिए काम करेगी और आम लोगों के लिए ‘Ease of Living’ को और बेहतर बनाएगी।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!