छत्तीसगढ़- मोटरसाइकिल पर 'मुहल्ला क्लास' ले रहा टीचर, खूब हो रही चर्चा

Edited By Updated: 18 Sep, 2020 10:33 AM

chhattisgarh teacher innovatively uses bike for mohalla classes

देशभर में कोरोना वायरस के कारण मार्च से स्कूल बंद हैं। एेसे में बच्चों को ऑनलाइन श‍िक्षा दी जा रही है। लेकिन कई क्षेत्रों में इंटरनेट की कमी होने की वजह से बच्चों को ऑनलाइन क्लासेस न लगने से एजुकेशन...

नई दिल्ली- देशभर में कोरोना वायरस के कारण मार्च से स्कूल बंद हैं। एेसे में बच्चों को ऑनलाइन श‍िक्षा दी जा रही है। लेकिन कई क्षेत्रों में इंटरनेट की कमी होने की वजह से बच्चों को ऑनलाइन क्लासेस न लगने से एजुकेशन पर बुरा असर पड़ रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में कोरिया जिले के शिक्षक अशोक लोधी ने बच्चों को पढ़ाने का अनोखा तरीका निकालकर मिसाल पेश की है। मोहल्ला क्‍लासेस के जरिए बच्‍चों को शिक्षा दे रहे हैं। 

PunjabKesari

लॉकडाउन के चलते जब सारे स्कूल-कॉलेज बंद हैं, वह शिक्षक छात्रों के लिए मोहल्ला क्लास आयोजित करते हैं। एक टीचर मुहल्ला मुहल्ला जाकर मोटरसाइकिल पर ही पढ़ाने का टीवी लगाकर क्लास लगाते हैं और साथ ही बस मुहल्ले में पहुंचकर टीवी और स्पीकर साथ ले जाते हैं, बच्चे पढ़ाई के साथ कार्टून भी देखते हैं।

PunjabKesari

एक टीचर ने कहा कि ऐसे छात्रों को उनके निवास पर पहुंच कर शिक्षाएं दे रहें हैं, जो स्कूल नहीं जा पा रहें या फिर किसी कारणवंश ऑनलाइन क्लासेज नहीं ले पा रहे हैं तो ऐसे में उन्होंने बच्चों को घर-घर पढ़ाने के लिए यह कदम उठाया। इससे बच्चों को काफी फायदा मिल रहा है।

PunjabKesari

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!