युवराज सिंह टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर!

Edited By Updated: 28 Mar, 2016 11:46 PM

yuvraj singh out of world t20

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में करो या मरो के मुकाबले में एक शॉट खेलने के दौरान युवराज सिंह के टखने में चोट लगी ...

नई दिल्ली :ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में करो या मरो के मुकाबले में एक शॉट खेलने के दौरान युवराज सिंह के टखने में चोट लगने के कारण विश्वकप का सफर लगभग समाप्त हो गया। उनको चलने में अभी भी काफी तकलीफ हो रही है। विश्व कप में आगे उनके खेलने और टीम में बने रहने की बहुत कम संभावनाएं है।

विश्वकप सीरीज में भले ही युवराज अपने चिर-परिचित अंदाज में नहीं खेले। लेकिन पिछले कुछ समय से विराट के साथ उनकी साझेदारियों ने टीम को संकट से उबारने का काम किया है। मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्होंने विकेटों के पतझड़ रोकते हुए विराट कोहली के साथ 45 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की थी।

युवराज की जगह मनीष पांडे को टीम में जगह मिल सकती है , मनीष पांडे आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कप्तान धोनी ने युवराज की चोट के संबंध में जानकारी देते हुए कहा था कि इस उनके खेलने या ना खेलने का फैसला सोमवार को होगा।

मनीष पांडे ने भी टी-20 में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे में उन्होंने शानदार शतक लगाकर टीम इंडिया को क्लीन स्वीप से बचाया था। अंतरराष्ट्रीय टी-20 में अभी पांडे ने सिर्फ दो ही मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम कुल 19 रन दर्ज हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!