ईरान को मिला अमेरिका का जवाब: पाकिस्तान के जरिए पहुंचा 'शांति संदेश', क्या अब मिडिल ईस्ट में थमेगा महायुद्ध?

Edited By Updated: 03 May, 2026 11:53 PM

iran gets us reply

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल सामने आई है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने पुष्टि की है कि तेहरान को उनके द्वारा प्रस्तावित 14 सूत्री शांति योजना पर अमेरिका की राय (जवाब) प्राप्त हो गई है। यह...

तेहरान/वाशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल सामने आई है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने पुष्टि की है कि तेहरान को उनके द्वारा प्रस्तावित 14 सूत्री शांति योजना पर अमेरिका की राय (जवाब) प्राप्त हो गई है। यह महत्वपूर्ण संदेश पाकिस्तान के माध्यम से ईरान तक पहुंचाया गया है।

जवाब की समीक्षा में जुटा ईरान
ईरानी मीडिया से बात करते हुए प्रवक्ता बघाई ने बताया कि ईरान फिलहाल अमेरिका के इस जवाब की गंभीरता से समीक्षा कर रहा है। हालांकि उन्होंने जवाब की बारीकियों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह स्पष्ट किया है कि ईरान का यह 14 सूत्री प्लान विशेष रूप से युद्ध को समाप्त करने के लिए तैयार किया गया है।

परमाणु वार्ता से फिलहाल दूरी
शांति की इन कोशिशों के बीच ईरान ने एक महत्वपूर्ण बात स्पष्ट की है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान चरण में उनकी यह योजना केवल युद्ध विराम और शांति बहाली से जुड़ी है और इसमें परमाणु वार्ता शामिल नहीं है।

ट्रंप का 'संदेह' और पुरानी दुश्मनी का साया
भले ही कूटनीतिक संदेशों का आदान-प्रदान शुरू हो गया है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवर अभी भी कड़े बने हुए हैं। पिछले बयानों के अनुसार, ट्रंप ने इस प्रस्ताव की समीक्षा करने की बात तो कही है, लेकिन उन्होंने ईरान के पिछले 47 वर्षों के इतिहास का हवाला देते हुए इसे स्वीकार करने पर संदेह जताया है। उनका मानना है कि ईरान ने दुनिया को जो नुकसान पहुंचाया है, उसका हिसाब अभी पूरा नहीं हुआ है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!