जापान के 7 खूबसूरत प्लेस, दूर-दूर घूमने आते हैं लोग(pix)

Edited By Updated: 11 May, 2016 02:37 PM

this is japan s 7 best tourist place

जापान पर्यटन के लिए बहुत ही सुन्दर जगह है। यह ठंडा और साफ होने के कारण दुनिया में मशहूर है। हर उम्र के लोगों चाहे वो बच्चे हो या बढ़े ...

 जापान पर्यटन के लिए बहुत ही सुन्दर जगह है। यह ठंडा और साफ होने के कारण दुनिया में मशहूर है। हर उम्र के लोग चाहे वो बच्चे हो या बड़े के लिए यह परफैक्ट प्लेस है। युवाओं के लिए तो यह बैस्ट ऐटरेक्शन है क्योंकि यहां के कुदरती नज़ारे और रंगीन मौसम दिल को तरो ताज़ा कर देते हैं।

 
 
1. माउंट फिजी
 
जापान की सबसे खूबसूरत जगह है माउंट फिजी।  जापान का सबसे ऊंचा पर्वत है और पर्वतारोहियों के लिए आकर्षक माना जाता है। अपनी कुदरती खूबसूरती के कारण हजारों की तादाद में विदेशी यहां आते है।
 
 
2. गोल्डन पवेलियन
 
किनकाकू जी या द टेम्पल ऑफ द गोल्डन पविलेयन क्योटो का बहुत फेमस टूरिस्ट प्लेस है। स्वर्ण मंडप को सोने की पत्ती में कवर किया गया है,इस पर लाइटिंग पडऩे से  तालाबों में सोने के महल जैसा प्रतिबिंब नजर आता है। 
 
3.  डिजनीलैंड, टोक्यो
 
आप यहां पर डिज्नी सी में स्विमिंग और बीच पर घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां सिंड्रेला कैस्टल, नदी में जोंडालैस, मेजिकल नाइट टाइम इल्युमिनेशन और फेमस डिज्नी परेड का नज़ारा लें सकते है। टोक्यो दुनिया के सबसे अच्छे शहरों में से एक है। 
 
 
4. हाइम जी कैसल
 
यह किला अपने ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है। इस किले का डिज़ाइन कुछ कारणों के कारण बार- बार बदला गया। जेम्स बॉण्ड की  कुछ फिल्मों में भी इसे देखा जा सकता है।
 
 
5. टोक्यो टावर 
 
इस टावर का डिजाइन एफिल टॉवर से प्रेरित है। पर्यटक इस टावर की चढ़ाई कर सकते हैं।
 
 
6. तोदैइजी टेम्पल 
 
तोदैइजी मंदिर सुन्दर बगीचों और जंगली जीवों से घिरा हुआ है। यह दुनिया के सबसे बड़े कांस्य बुद्घ प्रतिमा के लिए मशहूर है। हिरणों को मैदान में घूमने के लिए आज़ादी है।
 
 
7. गोकुदेनी मंकी पार्क
 
यह स्प्रिंग ऐरिया है, यहां बर्फ पार्कों में मौजूद होती है और सर्दियों के मौसम में घाटी में रहने वाले बंदरों के लिए वरदान साबित होती है। यहां बंदर हॉट स्प्रिंग्स में बैठते हैं। यह पार्क हिमपात में गर्म रहने के अलावा बंदरों की बड़ी आबादी के लिए जाना जाता है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!