5kg LPG Cylinder: LPG की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कितने में र‍िफ‍िल हो रहा है छोटू गैस सिलेंडर? देखें लेटेस्ट रेट

Edited By Updated: 08 May, 2026 08:30 PM

5kg lpg cylinder refill rates lpg price hike

LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। तेल कंपनियों ने 1 मई से छोटू LPG सिलेंडर (5kg) के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। जिससे लाखों लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ा। कीमतें बढ़ने से आम लोगों खासकर, मजदूर वर्ग और किराए पर रहने वाले लोगों की चिंता बढ़...

नेशनल डेस्कः LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। तेल कंपनियों ने 1 मई से छोटू LPG सिलेंडर (5kg) के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। जिससे लाखों लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ा। कीमतें बढ़ने से आम लोगों खासकर, मजदूर वर्ग और किराए पर रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।

दिल्ली में छोटू सिलेंडर का रिफिल

दिल्ली में छोटू सिलेंडर का रिफिल ₹810.50 में मिल रहा है, जो अप्रैल में लगभग ₹549 में मिलता था। 1 महीने में इसके दाम मे लगभग ₹261 की बढ़ोतरी हुई है।

LPG सिलेंडर की कीमतों में अंतर
मुंबई में LPG सिलेंडर की कीमतें अलग-अलग है। छोटू सिलेंडर करीब ₹798 में मिल रहा है। वहीं  Xtralite सिलेंडर के दाम ₹1700 तक पहुंच गए हैं। VAT और अन्य चार्ज के कारण कीमतों में अंतर मिल सकता है।

गैस कनेक्शन में के दामों में भी बढ़ोतरी
गैस कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ तेल कंपनियों ने छोटू गैस कनेक्शन में के दाम भी बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में नया कनेक्शन करीब ₹2000 का मिल रहा है।

कीमतों में बढ़ोंतरी का कारण?
विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और मिडिल ईस्ट तनाव के कारण LPG के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

घरेलू LPG सिलेंडर

घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 kg) के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह  ₹913 में मिल रहा है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!