Blue Moon 2026 : आसमान में दिखेगा Blue Moon, जानें भारत में कब और कितने बजे देखने को मिलेगा ये दुर्लभ नजारा

Edited By Updated: 07 May, 2026 02:59 PM

blue moon 2026

आसमान में 31 मई को एक बेहद खास और दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। जब एक ही महीने में दो पूर्णिमा पड़ती है, तो दूसरी पूर्णिमा को Blue Moon कहा जाता है।

Blue Moon 2026 : आसमान में 31 मई को एक बेहद खास और दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। जब एक ही महीने में दो पूर्णिमा पड़ती है, तो दूसरी पूर्णिमा को Blue Moon कहा जाता है। ब्लू मून का नाम सुनते ही लोगों को लगता है कि चांद सच में नीला हो जाएगा, लेकिन ब्लू मून का मतलब चांद का नीला होना नहीं होता, बल्कि एक खास समय पर आने वाली पूर्णिमा को दिया गया नाम है। जब वातावरण में धूल, धुआं या ज्वालामुखी की राख ज्यादा होने लगती है, तो इसके कारण चांद हल्का नीला दिखाई देता है। हालांकि ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है। तो आइए जानते हैं कि Blue Moon भारत में कब और कितने बजे देखने को मिलेगा।

Blue Moon 2026

भारत में कब देखेने को मिलेगा ब्लू मून? 
भारत में ब्लू मून 31 मई को रात 8 बजकर 45 मिनट के आसपास रहेगा। लेकिन इसे देखने का सबसे अच्छा समय 30 और 31 मई की रात में देखी जा सकती है। इस दिन चांद पृथ्वी से थोड़ा ज्यादा दूर होगा, इसलिए यह बाकी दिनों के मुकाबले थोड़ा छोटा दिखाई देगा। 

Blue Moon 2026

क्यों खास है यह खगोलीय घटना?
ब्लू मून एक ऐसी खगोलीय घटना है, जो बार-बार देखने को नहीं मिलती। यही वजह है कि इसे बेहद खास और दुर्लभ माना जाता है। यह केवल आसमान की खूबसूरती बढ़ाने वाला दृश्य नहीं होता, बल्कि लोगों को अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़ी रोचक जानकारियों को समझने का अवसर भी देता है। ऐसे में 31 मई 2026 की यह अनोखी रात खास रहने वाली है, इसलिए इस अद्भुत नजारे को देखने का मौका बिल्कुल न गंवाएं।

Blue Moon 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!