‘ईद मिलन तो बहुत देखे, अब दीपावली परिवार मिलन देखना बेहद प्रासंगिक’,  बोले CM योगी

Edited By Updated: 18 Oct, 2025 03:01 AM

we have seen many eid get togethers now it is very relevant to see diwali fami

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित दीपावली परिवार मिलन समारोह में भाग लेते हुए कहा कि भारत की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजनों की महती भूमिका है।

Lucknow News:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित दीपावली परिवार मिलन समारोह में भाग लेते हुए कहा कि भारत की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजनों की महती भूमिका है। सीएम ने कहा, “2014 से पहले देश में और 2017 से पहले प्रदेश में ईद मिलन और इफ्तार पार्टी जैसे आयोजन सामान्य थे, लेकिन दीपावली मिलन जैसे कार्यक्रम दुर्लभ थे। यह बदलाव एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है।” कार्यक्रम का आयोजन सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, गोमतीनगर विस्तार में हुआ, जहां मुख्यमंत्री ने संघ के इस प्रयास को "समाज की एकता, संस्कृति और आत्मनिर्भरता" के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

"अंधेरे से उजाले की ओर: अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत और राम मंदिर तक की यात्रा"
योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वर्ष 2017 में जब उन्होंने अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत कराई थी, तब लोग हैरान थे। उन्होंने कहा, “कुछ लोगों ने पूछा था कि दीप जलाने से क्या होगा? तब मैंने कहा था – दीप जलाना सनातन धर्म का संकल्प है। आज उसी संकल्प का परिणाम है कि राम मंदिर हमारे सामने है।” उन्होंने बताया कि अयोध्या की गलियों में तब अंधेरा रहता था और लोग ‘योगी जी, एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो’ जैसे नारे लगाते थे। अब, 25 नवंबर के बाद जब लोग अयोध्या जाएंगे, तो उन्हें मंदिर निर्माण में संघ परिवार और आम समाज का योगदान साफ़ दिखाई देगा।

राजनाथ सिंह बोले – "संघ आस्था और विश्वास से बना सबसे बड़ा संगठन"
कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हिस्सा लिया और कहा कि कोई सोच भी नहीं सकता था कि एक दिन संघ शताब्दी वर्ष में दुनिया का सबसे बड़ा संगठन बन जाएगा। उन्होंने कहा, "यदि गणित की समस्या आस्था और विश्वास से हल हो सकती है, तो जीवन की समस्याएं क्यों नहीं?" राजनाथ सिंह ने कहा कि वे पहले स्वयंसेवक हैं, बाद में रक्षामंत्री। उन्होंने यह भी कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष पर केंद्र सरकार ने डाक टिकट और सिक्का जारी कर सम्मान दिया है।

राम मंदिर बना भारत की अस्मिता का प्रतीक: चंपत राय
राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की सूचना मात्र से ही देशभर में उत्साह है। अब तक 6 करोड़ से अधिक लोग दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह मंदिर न केवल धार्मिक स्थल है, बल्कि शिक्षा का भी प्रतीक बनेगा और इसमें लोहे का उपयोग नहीं किया गया, जो इसे वास्तुकला की दृष्टि से विशिष्ट बनाता है।

मुख्यमंत्री की अपील – दीपावली पर स्वदेशी अपनाएं और जरूरतमंदों तक पहुंचाएं रोशनी
सीएम योगी ने कहा कि जब रक्षा मंत्री स्वदेशी मिसाइल ले रहे हैं, तो आमजन को भी चाहिए कि वे धनतेरस और दीपावली पर स्वदेशी उत्पाद खरीदें — जैसे कि बर्तन, सोना-चांदी, दीये और मूर्तियां। उन्होंने आह्वान किया कि हर व्यक्ति कम से कम एक गरीब परिवार को मिठाई और दीपक भेंट करे, ताकि पर्व की खुशी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

समारोह में जुटे बड़े नेता और स्वयंसेवक
इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल, लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, मंत्रीगण, संघ पदाधिकारी और सैकड़ों स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!