लंदन के ट्राफलगर स्क्वायर पर बंगाली मूल के लोगों ने मनाई दिवाली

Edited By Updated: 24 Oct, 2021 10:29 AM

pti west bengal story

कोलकाता, 24 अक्टूबर (भाषा) ब्रिटेन में रहने वाले बंगाली मूल के लोगों ने लंदन के ट्राफलगर स्क्वायर पर ‘अल्पना’ बनाकर दिवाली मनाई।

कोलकाता, 24 अक्टूबर (भाषा) ब्रिटेन में रहने वाले बंगाली मूल के लोगों ने लंदन के ट्राफलगर स्क्वायर पर ‘अल्पना’ बनाकर दिवाली मनाई।

लंदन के मेयर सादिक खान के कार्यालय ने शहर में विविधतापूर्ण संस्कृति का उत्सव मनाने के लिए शनिवार को ट्राफलगर स्क्वायर पर दिवाली का आयोजन किया। यह जानकारी बंगाली मूल के लोगों के संगठन हेरिटेज बंगाल ग्लोबल के प्रवक्ता अनिर्बान मुखोपाध्याय ने दी।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पिछले डेढ़ साल में कोविड-19 के गंभीर संकट के बाद बुराई पर अच्छाई की जीत की थीम पर आयोजन किया गया।’’
मुखोपाध्याय ने कहा कि हेरिटेज बंगाल ग्लोबल की उपाध्यक्ष महुआ बेज द्वारा उकेरी गई परंपरागत ‘अल्पना’ को स्क्वायर के बीचोंबीच बनाए गए एक कोलाज (तस्वीरों व आकृतियों के संकलन) में शामिल करने के लिए चुना गया।

इस समय कोलकाता आये मुखोपाध्याय ने कहा कि यह आयोजन पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक रूप से दर्शाने के प्रयास का हिस्सा है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!