बंगाल, पड़ोसी राज्यों में पहुंचा मॉनसून ; अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना

Edited By Updated: 19 Jun, 2022 10:18 PM

pti west bengal story

कोलकाता, 19 जून (भाषा) दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानों, झारखंड और बिहार के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान किया है।

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि गंगाई बंगाल और झारखंड के शेष हिस्सों में मॉनसून के पहुंचने के लिए अनुकूल मौसमी दशाएं हैं।
उन्होंने कहा कि मॉनसून के पहुंचने के साथ पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में सोमवार तथा मंगलवार को छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।
कोलकाता में अगले कुछ दिनों में बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है।
शहर के आसमान में रविवार को दिन भर बादल छाए रहे और एक-दो बार हल्की बारिश हुई।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!