पशु तस्करी घोटाले के संबंध में अनुव्रत को पेशी के लिए नोटिस भेज रही सीबीआई

Edited By Updated: 09 Aug, 2022 12:52 PM

pti west bengal story

कोलकाता, नौ अगस्त (भाषा) केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पशु तस्करी घोटाले के संबंध में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता अनुव्रत मंडल को पेशी नोटिस देने के लिए अपने अधिकारियों को मंगलवार को उनके घर भेज रहा है। एजेंसी के एक अधिकारी ने...

कोलकाता, नौ अगस्त (भाषा) केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पशु तस्करी घोटाले के संबंध में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता अनुव्रत मंडल को पेशी नोटिस देने के लिए अपने अधिकारियों को मंगलवार को उनके घर भेज रहा है। एजेंसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सोमवार को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर सीबीआई अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए मंडल को बुधवार को पेश होने के लिये कहा जाएगा।

अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि सीबीआई अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए बोलपुर स्थित उनके आवास पर जा रहे हैं कि मंडल को व्यक्तिगत रूप से समन दिया जाए और वह यह न कह सकें कि उन्हें नोटिस नहीं मिला।

अधिकारी ने बताया, “अनुव्रत मंडल को आज आवश्यक नोटिस दिया जाएगा। हमने उन्हें बुधवार सुबह करीब 11 बजे शहर के निजाम पैलेस कार्यालय में आने को कहा है।''
यह 10वीं बार होगा जब घोटाले के संबंध में टीएमसी के वीरभूम जिले के अध्यक्ष को सीबीआई द्वारा नोटिस दिया जा रहा है।

इससे पहले एजेंसी ने उन्हें पांच अगस्त को नोटिस भेजकर सोमवार को पेश होने के लिए कहा था। लेकिन उन्होंने रविवार को एक ई-मेल भेजकर मेडिकल जांच करवाने के कारण पेश होने में असमर्थता जाहिर की थी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!