दोस्तों और मेहमानों के लिए बनाएं अफगानी चिकन

Edited By Updated: 23 Mar, 2019 02:59 PM

afghani chicken

अफगानी कुजीन अपने माइल्ड स्पाइसी और चटपटे स्वाद के लिए जाना जाता है।

अफगानी कुजीन अपने माइल्ड स्पाइसी और चटपटे स्वाद के लिए जाना जाता है। अफगानी चिकन एक स्वादिष्ट डिश है और लोगों के बीच काफी लोकप्रिय भी है। अगर आपके घर मेहमान आए हुए हैं या आपने अपने घर पर कोई पार्टी जैसे किटी पार्टी,पॉटलक,बुफे ऑर्गेनाइज किया है तो ऐसे में आप अपने दोस्तों और मेहमानों का स्वागत इस लजीज डिश के साथ कर सकती हैं।
 
सामग्री
चिकन - 1 किलोग्राम
दही - 180 ग्राम
ताजा क्रीम - 120 ग्राम
प्याज का पेस्ट - 80 ग्राम
लहसुन का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
अदरक का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च - 1 चम्मच
मक्खन - 20 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
चाट मसाला - 1 चम्मच
गर्म मसाला - 1 चम्मच
काली मिर्च पाऊडर - 1/2 चम्मच
मेथी के सूखे पत्ते - 1 बड़ा चम्मच
इलायची पाऊडर - 1/2 चम्मच
नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
काजू पाऊडर - 80 ग्राम
लकड़ी का कोयला
घी - 1 बड़ा चम्मच
धनिया - 20 ग्राम
लहसुन - 10 ग्राम
हरी मिर्च - 1 चम्मच
अखरोट - 50 ग्राम
काला नमक - १/२ चम्मच
काली मिर्च - 1/2 चम्मच
नींबू का रस - 2 बड़े चम्मच
दही - 100 ग्राम

तैयारी
-सबसे पहले मिक्सिंग बाऊल में चिकन, दही, क्रीम,  प्याज का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, मक्खन, नमक, चाट मसाला, गर्म मसाला, काली मिर्च पाउडर,सूखी मेथी के पत्ते, इलायची पाऊडर, नींबू का रस, काजू का पाउडर और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं।
-एल्युमिनियम फॉयल बाऊल लें और उसे चिकन पर रखें। इसमें एक लकड़ी का कोयला रखें, घी डालें और इसे ढक्कन के साथ कवर करें। लगभग 2 घंटे के लिए मैरीनेट करें।
- ब्लेंडर में धनिया, लहसुन, हरी मिर्च, अखरोट, काला नमक, काली मिर्च, नींबू का रस, दही मिलाएं और  प्यूरी बनाएं।
-अब कड़ाही में मैरीनेट किया हुआ चिकन डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
-तब तक पकाएं जब तक कि यह चारों ओर से सुनहरे भूरे रंग का न हो जाए।
-इसमें मैरीनेट किया हुआ मिश्रण डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं। धनिए के साथ गार्निश करें। तैयार चटनी के साथ परोसें।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!