आपको बेहद पसंद आएगी एग बिरयानी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jun, 2018 05:21 PM

बिरयानी एक ऐसी रेसिपी है जो पूरे संसार में बहुत ज्यादा खाई और पसन्द की जाती है।

बिरयानी एक ऐसी रेसिपी है जो पूरे संसार में बहुत ज्यादा खाई और पसन्द की जाती है। बिरयानी कई तरह से बनाई जाती है। वेज भी और नॉनवेज भी। बैसे बिरयानी एक नॉनवेज रेसिपी है। खासतौर पर एग बिरयानी, मटन बिरयानी, चिकन बिरयानी, खाना लोग ज्यादा पसन्द करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं  एग बिरयानी रेसिपी की विधि।
 

सामग्री
तेल - 1 बड़ा चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
उबले हुए अंडे - 4
तेल - 60 मिलीलीटर
जीरा - 1 चम्मच
ग्रीन इलायची - 4 फली
लौंग - 4 फली
स्टार एनीज - 2
तेज पत्ता - 1
दालचीनी छड़ी - 1 इंच
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच
प्याज - 180 ग्राम
हरी मिर्च - 4 - 5
टमाटर - 100 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
हल्दी - 1 चम्मच
दही - 70 ग्राम
लाल मिर्च - 1 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1 चम्मच
बिरयानी पाऊडर - 1 चम्मच
धनिया - 1 बड़ा चम्मच
पुदीना - 1 बड़ा चम्मच
चावल - 350 ग्राम
पानी - 500 मिलीलीटर
धनिया - गार्निशिंग के लिए

विधि
1. एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करें और उसमें नमक,हल्दी,लाल मिर्च डालकरअच्छी तरह से हिलाएं।
2. अब 4 उबले हुए अंडे डालकर अच्छी तरह से हिलाएं। थोड़ा पकने के बाद अलग रखें।
3. इसके बाद पॉट में 60 मिलीलीटर तेल गरम करें और उसमें जीरा, हरी इलायची, लौंग, स्टार एनीज, तेज पत्ता तथा  दालचीनी डालकर भूनें ।
4. 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 2 - 3 मिनट के लिए पकाएं।
5. फिर प्याज डालकर भूनें और 4 -5 हरी मिर्च डालकर भूनें।
6. अब टमाटर डालकर थोड़ा पकने दें और नमक तथा हल्दी डालकर मिलाएं।
7.  फिर दही डालकर मिलाएं और लाल मिर्च, जीरा पाउडर तथा बिरयानी पाऊडर डालकर इसे फिर से मिलाएं।
8.  अब धनिया तथा पुदीना डालकर मिलाएं और 5-7 मिनट के लिए कुक करें।
9.  350 ग्राम चावल धोकर इसमें मिलाएं। इसमें पानी डालें और मिलाएं और उबाल आने दें।
10.  इसे ढक्क कर 5 से 10 मिनट तक पकाएं ।
11. अब, इसमें पके हुए उबले अंडे डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 2-3  मिनट के लिए कुक करें।
12. आपकी डिश तैयार है गर्मा गर्म परोसें।

 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!