शाम की चाय के साथ बनाएं Baby Corn 65

Edited By Updated: 03 Jan, 2020 04:08 PM

शाम को चाय के साथ खाएं Baby Corn 65...

सामग्री 
पानी - 1 लीटर
नमक - 1/2 टीस्पून 
बेबी कॉर्न - 370 ग्राम
मैदा - 45 ग्राम
कॉर्न फ्लोर  - 30 ग्राम
अदरक का पेस्ट - 1 1/2 टीस्पून  
लहसुन का पेस्ट - 1 1/2 टीस्पून 
गर्म मसाला - 1 टीस्पून 
देगी मिर्च - 2 टीस्पून 
नमक - 1/2 टीस्पून 
नींबू का रस - 1 टेबलस्पून 
पानी - 30 मि.ली
तलने के लिए तेल
तेल - 2 टेबलस्पून 
अदरक - 1 1/2 टीस्पून 
हरी मिर्च - 1 टेबलस्पून 
करी पत्ते - 1 टेबलस्पून
लाल मिर्च - 1 टीस्पून 
नमक - 1/2 टीस्पून 
दही - 60 ग्राम

बनाने की विधि 
1. सबसे पहले एक पैन लें, इसमें 1 लीटर पानी, 1/2 टीस्पून नमक, 370 ग्राम बेबी कॉर्न डालकर अच्छे से मिलाएं।
2. फिर बेबी कॉर्न को मध्यम हीट पर 8 - 10 मिनट के लिए उबाल लें।
3. अब बेबी कॉर्न्स को सूखा दें। इसे मिक्सिंग बाउल में ट्रांसफर करें। 
4. मिक्सिंग बाउल में 45 ग्राम मैदा, 30 ग्राम कॉर्न फ्लोर, 1 1/2 टीस्पून अदरक पेस्ट, 11/2  टीस्पून लहसुन पेस्ट, 1 टीस्पून गर्म मसाला, 2 टीस्पून देगी मिर्च, 1/2  टीस्पून नमक, 1 टेबलस्पून नींबू का रस और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
5. फिर सारे मिक्सचर में 30 मि.ली. पानी डालकर इसे फिर से मिलाएं।
6. अब एक पैन में तेल गर्म करें और इन्हें सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक डीप करें।
7. फिर एक अब्सॉर्बेंट पेपर पर इसे सूखाएं और एक तरफ रख दें।
8. एक पैन में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करें, 1 1/2 टीस्पून अदरक, 1 टेबलस्पून हरी मिर्च, 1 टेबलस्पून करी पत्ता डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं।
9 इसके बाद इसमें एक टीस्पून लाल मिर्च, 1/2  टीस्पून नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
10. फिर, 60 ग्राम दही डालकर अच्छे से मिलाएं, अब मध्यम हीट पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें। 
11. अब, इसमें तले हुए बेबी कॉर्न्स डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। 
12. मध्यम हीट पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें, डिश बनकर तैयार है इसे गर्मा- गर्म परोसें।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!