शाम को बच्चों के लिए बनाएं Cheese Corn Fried Momos

Edited By Updated: 10 Jan, 2020 12:21 PM

शाम को बच्चों के लिए बनाएं Cheese Corn Fried Momos...

सामग्री 
मैदा - 155 ग्राम 
नमक- 1/2 टीस्पून
पानी - 70 मि.ली
मोत्ज़ारेला चीज़- 100 ग्राम
उबले हुए स्वीट कॉर्न- 90 ग्राम
नमक - 1/2 टीस्पून
काली मिर्च - 1 टीस्पून
तेल - तलने के लिए

बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक बाउल में, 155 ग्राम मैदा , 1/2 टीस्पून नमक, 70 मि.ली पानी डालें और इसे एक नर्म नर्म आटा गूंध लें।
2. फिर आटे को 20 मिनट के लिए रख दें।
3. अब एक नए बाउल में 100 ग्राम मोज़ेरेला चीज़, 90 ग्राम उबले हुए स्वीट कॉर्न, 1/2 टीस्पून
नमक, 1 टीस्पून काली मिर्च डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
4. आटे से एक बॉल बनाएं और उसे बेलन की मदद से चपटा करें।
5. इसमें तैयार पनीर मिश्रण डालें।
6. आटे को मोमो की तरह सिल लें। (देखें वीडियो)
7. एक कड़ाही में पर्याप्त तेल गर्म करें और इन्हें गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें।
8. इन्हें अब्सॉर्बेंट पेपर पर ड्रेन करें। डिश बनकर तैयार है, इसे गर्मागर्म सर्व करें ।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!