बच्चों के लिए घर पर बनाएं Chocolate Peda

Edited By Updated: 14 Dec, 2019 03:05 PM

बच्चों के लिए घर पर बनाएं Chocolate Peda

सामग्री
दूध - 2 लीटर 
गाढ़ा दूध - 330 ग्राम
इलायची पाउडर - 1/2 टीस्पून 
कोको पाउडर - 40 ग्राम
डार्क चॉकलेट - 50 ग्राम
घी - 1 टीस्पून 
पिस्ता - स्वाद के लिए

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक पैन में 2 लीटर दूध गर्म करें और इसे मध्यम हीट पर उबाल लें।
2. दूध उबालने के बाद उसमें गाढ़ा दूध मिलाएं, इसके बाद अच्छे से हिलाएं।  
3  फिर मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं। अब 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर, 40 ग्राम कोको पाउडर डालें और इसे अच्छे से मिलाएं।
4. अब, 50 ग्राम डार्क चॉकलेट डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
5. इसके बाद एक टीस्पून घी डालें और फिर अच्छे से मिलाएं।
6. मिक्सचर को तब तक हिलाएं जब तक आटे की तरह न हो जाए।
7.फिर गैस बंद कर दें और इसे 8 - 10 मिनट के लिए ठंडा होने दें।
8. अपने हाथों में कुछ मिश्रण लें और इसे एक गेंद (गोली)का आकार दें।
9. अपनी उंगली की मदद से एक छेद बनाएं और उसमें पिस्ता डाल दें।
10 डिश बनकर तैयार है इसे अच्छे से परोसे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!