सर्दियों में घर पर बनाएं ये हेल्दी और टेस्टी सूप

Edited By Updated: 16 Dec, 2019 03:11 PM

सर्दियों में घर पर बनाएं ये हेल्दी और टेस्टी सूप ...

सामग्री
तेल - 15 मि.ली
अदरक - 1 टीस्पून 
लहसुन - 2 टीस्पून 
प्याज - 35 ग्राम
हरे प्याज - 25 ग्राम
गाजर - 35 ग्राम
धनिया - 20 ग्राम
वेजिटेबल स्टॉक - 850 मि.ली.
नमक - 1/4 टीस्पून 
काली मिर्च पाउडर - 1/4 टीस्पून 
नींबू का रस - 30 मि.ली
कॉर्नफ्लोर - 1 टेबलस्पून 
पानी - 30 मि.ली
धनिया - गार्निशिंग के लिए

बनाने की विधि 
1. सबसे पहले एक पैन में 15 मि.ली तेल गर्म करें, फिर 1 टीस्पून अदरक, 2 टीस्पून लहसुन डालें और 1 - 2 मिनट के लिए हिलाएं।
2. फिर, 35 ग्राम प्याज डालें और सुनहरा भूरा रंग होने तक भूनें।
3. अब उसमें  25 ग्राम हरे प्याज, 35 ग्राम गाजर डालकर इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
4. इसके बाद मध्यम हीट पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं, फिर 20 ग्राम धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं।
5. फिर, 850 मि.ली वेजिटेबल स्टॉक, 1/4 टीस्पून नमक, 1/4 टीस्पून काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
6. इसके बाद इसे उबाल लें, अब, 30 मि.ली नींबू का रस डालें और अच्छी तरह से हिलाएं।
7. फिर एक बाउल में 1 टेबल स्पून कॉर्नफ्लोर , 30 मि.ली पानी डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
8. अब मिश्रण को पैन में डालें और अच्छी तरह से मिलाएं फिर से उबाल लें।
9. इसके बाद मिश्रण को मध्यम हीट  पर 5 - 7 मिनट के लिए उबाल लें।
10. धनिया से गार्निश करें, नींबू धनिया सूप बनकर तैयार है इसे गर्मा गर्म परोसे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!