बारिश के मौसम में घर पर बनाएं Onion Pakora Roll

Edited By Updated: 21 Dec, 2019 02:42 PM

बारिश के मौसम में घर पर बनाएं Onion Pakora Roll...

साम्रगी
बेसन - 200 ग्राम
चावल का आटा - 50 ग्राम
नमक - 1 टीस्पून
लाल मिर्च - 1 /2  टीस्पून
हल्दी - 1 टीस्पून
अजवाइन - 1 टीस्पून
जीरा पाउडर - 1 टीस्पून
बेकिंग पाउडर - 1 टीस्पून
अदरक - 1 टेबल स्पून
हरी मिर्च - 3
धनिया - 2 टेबल स्पून
प्याज - 180 ग्राम
पानी - 180 मि.ली
तलने के लिए तेल
धनिया - 40 ग्राम
पुदीना - 20 ग्राम
अदरक - 1टेबल स्पून
हींग - 1/4  टीस्पून
हरी मिर्च - 10 ग्राम
नमक - 1  टीस्पून
पानी - 40 मि.ली
दही - 40 ग्राम
गोभी - 60 ग्राम
टमाटर - 80 ग्राम
गाजर - 30 ग्राम
टॉर्टिला
चाट मसाला - स्वाद के लिए
इमली की चटनी - स्वाद के लिए

बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक बाउल में, 200 ग्राम बेसन, 50 ग्राम चावल का आटा, 1 टीस्पून नमक, 1/2 टीस्पून लाल मिर्च, 1 टीस्पून  हल्दी, 1 टीस्पून अजवाइन, 1  टीस्पून जीरा पाउडर, 1 टीस्पून बेकिंग पाउडर, 1 टेबलस्पून अदरक, 3 हरी मिर्च, 2 टेबलस्पून धनिया, 180 ग्राम प्याज और इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
2. अब 180 मि. ली पानी डालें और मिश्रण को गाढ़ा बनाने के लिए इसे अच्छी तरह मिलाएं।
3. फिर एक पैन में पर्याप्त तेल गरम करें और इन्हें सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें।
4. इसे अब्सॉर्बेंट पेपर पर रखें और एक तरफ रख दें।
5. अब मिक्सी में 40 ग्राम धनिया, 20 ग्राम पुदीना, 1 टेबल स्पून अदरक, 1/4 टीस्पून हींग, 10 ग्राम हरी मिर्च, 1 टीस्पून नमक, 40 मि.ली पानी डालें और एक पेस्ट में मिलाएं।
6. सारे मिक्सचर को दूसरे बाउल में डाल दें। फिर उसमें 40 ग्राम दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
7. फिर एक नए बाउल में 60 ग्राम गोभी, 80 ग्राम टमाटर, 30 ग्राम गाजर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
8 . अब एक गर्म तवे पर टॉर्टिला रखें और मध्यम आंच पर 2 - 3 मिनट तक पकाएं।
9 . फिर टॉर्टिला को एक बोर्ड पर रखे उस पर सलाद, इस पर कुछ तैयार चटनी डालें और  इसे समान रूप से फैलाएं।
10  अब, इसके ऊपर तैयार पकोड़े डालें, इस पर कुछ चाट मसाला छिड़कें।
11. इसके बाद उस पर इमली की चटनी डालें, इसे रोल करें।
12.   डिश बनकर तैयार है इसे गर्मा गर्म परोसे।  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!