टिक्का मसाला मेक 'एन' चीज़

Edited By Updated: 28 May, 2019 10:47 AM

अगर आप आज लंच या डिनर में अच्छा बनाने की

अगर आप आज लंच या डिनर में अच्छा बनाने की सोच रहे है तो आज हम आपके लिए एक नई डिश लेकर आए है। तो चलिए जानते है टिक्का मसाला मेक 'एन' चीज़ डिश बनाने की रेसिपी।   

सर्विंग  - 2 से 3

सामग्री
पानी - 1.5 लीटर
नमक - 1 टीस्पून
तेल - 1 टेबलस्पून
पास्ता - 400 ग्राम
दही - 300 ग्राम
लहसुन - 1 टेबलस्पून
हल्दी - 1 टीस्पून
गर्म मसाला - 1टीस्पून  
जीरा - 1 टीस्पून
धनिया - 1टेबलस्पून
मक्खन - 50 ग्राम
प्याज - 140 ग्राम
पास्ता सॉस - 70 ग्राम
नमक - 1टीस्पून  
फ्रेश क्रीम  - 200 मि.ली.
चेडर चीज़  - 80 ग्राम
मोज़ेरेला चीज़  - 80 ग्राम
धनिया - गार्निशिंग के लिए

सामग्री

1. सबसे पहले एक पैन लें, इसमें 1.5 लीटर पानी, 1 टीस्पून नमक, 1 टेबलस्पून तेल, 400 ग्राम पास्ता डालें और अच्छे से मिलाएं।
2.मिश्रण को मध्यम गर्मी पर 8 - 10 मिनट के लिए उबाल लें।
3  उबालने के बाद पास्ते को सूखा दें और फिर एक तरफ रख दो।
4 अब एक मिक्सिंग बाउल ले उसमें 300 ग्राम दही, 1 टेबलस्पून लहसुन, 1 टीस्पून हल्दी, 1 टीस्पून गर्म मसाला, 1 टीस्पून जीरा, 1 टेबलस्पून धनिया  डालें।
5 फिर सारी सामग्री को मिक्स करें।    
6 अब एक पैन लें उसमें 50 ग्राम मक्खन गर्म करें, 140 ग्राम प्याज और इसे भूनें।
7 उस सामग्री में 70 ग्राम पास्ता सॉस और इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
8 फिर मिश्रण में 1 टीस्पून नमक, 200 मि.ली  फ्रेश क्रीम और इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
9. अब सारी सामग्री को उबाल लें।
10 फिर इसे मध्यम हीट पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
11 गर्म होने के बाद एक ब्लेंडर में डाल दे।
12 फिर ब्लेंडर में तैयार दही और पेस्ट को मैश करे।
13 अब एक मिक्सिंग बाउल में, उबला हुआ पास्ता, तैयार सॉस, 80 ग्राम चेडर चीज़, 80 ग्राम मोज़ेरेला चीज़ डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
14 तैयार मिश्रण को इसे बेकिंग पैन में डाल दें।
15  अब चेडर चीज़ और मोज़ेरेला चीज़ से गार्निश करें।
16  तैयार मिश्रण को ओवन में 350 ° F / 180 ° C पर प्रीहीट करें। 10- 15 मिनट तक बेक करें।
17  अब इसे ओवन से निकालें। धनिया से गार्निश करें।
18  टिक्का मसाला मैक 'एन' चीज़ डिश गर्म - गर्म परोसें।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!