घर में न रखें ये चीजें, सुख-शांति भंग कर बनती हैं बरकत में बाधक

Edited By ,Updated: 02 Jan, 2017 04:18 PM

vastu

वास्तु से घर में सुख-शांति लाई जा सकती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ चीजों को नकारात्मक ऊर्जा में बढ़ौतरी करने वाला माना जाता है। जिन्हें घर में रखने

वास्तु से घर में सुख-शांति लाई जा सकती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ चीजों को नकारात्मक ऊर्जा में बढ़ौतरी करने वाला माना जाता है। जिन्हें घर में रखने से घर की सुख-शांति भंग होती है अौर बरकत में भी कमी आती है। अक्सर लोग इन चीजों को संभाल कर रखते हैं। जिसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  

 

* काली माता के शमशान काली वाले स्वरूप की प्रतिमा घर में नहीं रखनी चाहिए। माता के इस स्वरूप में उनका बायां पैर भगवान शिव के ऊपर होता है।

 

* घड़ी बंद हो जाए तो उसे ठीक करवा लें या घर के बाहर रख दें। बंद घड़ी को घर में रखने से प्रगति में रुकावट आती है। 

 

* घर के मंदिर में देवी-देवताअों की टूटी हुई प्रतिमाएं अौर पुराने चित्रपट रखने से नकारात्मक प्रभाव बढ़ता है। 

 

* शिवालय में जाकर भगवान शिव की पूजा करना शुभ होता है लेकिन घर में शिवलिंग रखना शुभ नहीं होता। घर में पारद श‌िवल‌िंग रखा जा सकता है। 

 

* घर में टूटे हुए शीशे न रखें। आइने, खिड़की या दरवाजे के शीशे टूट गए हैं तो उन्हें बदलवा लेना चाहिए। ये रिश्तों में दरार डालते हैं अौर आय में भी बाधक बनते हैं। 

 

* टूटे बर्तन अौर खराब इलेक्ट्रॉन‌िक सामान घर में न रखें। इनसे घर में वास्तुदोष उत्पन्न होता है। ये घर की सुख-शांति में भी बाधा बनते हैं। 
 

* नटराज स्वरूप में भगवान शिव का उग्र रूप होता है। इसलिए ऐसी प्रतिमा घर में न रखें। वास्तु के अनुसार नटराज की प्रतिमा को विनाश का प्रतीक माना जाता है।

 

* घर में डूबते हुए जहाज की मूर्ति या चित्र भी न लगाएं। ये नुक्सान का प्रतीक है। इससे घर की बरकत में भी कमी आती है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!