भूकंप के तेज झटके से हिला जापान

Edited By Updated: 12 Nov, 2016 10:28 AM

earthquake occurs in japan

पूर्वी जापान में शनिवार को 6.2 तीव्रता का मजबूत भूकंप आया लेकिन इस दौरान जान माल के किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। अमरीकी जियोलॉजिकल...

टोक्यो:पूर्वी जापान में शनिवार को 6.2 तीव्रता का मजबूत भूकंप आया लेकिन इस दौरान जान माल के किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। अमरीकी जियोलॉजिकल सर्वे ने यह जानकारी दी।टोक्यो से करीब 350 किलोमीटर दूर मुख्य होंशु द्वीप के पूर्वोत्तर तट के निकट स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 42 मिनट के कुछ देर बाद 44 किलोमीटर की गहराई में भूकंप आया। सुनामी संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।


बता दें कि जापान ऐसी जगह स्थित है, जहां 4 टेक्टोनिक प्लेट्स मिलती हैं और यहां प्रतिवर्ष शक्तिशाली भूकंप आते हैं लेकिन इमारतों के निर्माण को लेकर कड़े कानून और सख्त क्रियान्वयन के कारण शक्तिशाली तूफान भी उतना नुकसान नहीं पहुंचा पाते।हालांकि समुद्र के भीतर मार्च 2011 में आए भूकंप के कारण जापान के पूर्वोत्तर तट में आई सुनामी से 18,000 से अधिक लोग मारे गए थे या लापता हो गए थे।इसके अलावा जापान के कुमामोतो प्रांत में अप्रैल में दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद 1700 भूकंप बाद के झटके आए थे। इस दौरान कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई थी और बड़े स्तर पर नुकसान हुआ था।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!