पैसों की होगी बौछार, गुरु वृश्चिक राशि के आए लाभ द्वार

Edited By ,Updated: 06 Aug, 2016 11:48 AM

jupiter brihaspati dev

बृहस्पति आपके दूसरे व पांचवें घर का स्वामी होकर आपके एकादश भाव में गोचर करेगा। वृश्चिक राशि के जातक के लिए बृहस्पति देव गुरुवार दिनांक 11.08.16 को रात 10 बजकर 24 मिनट पर आपके लाभ भाव में प्रवेश करेंगे। वृश्चिक राशि के लिए यह स्थिति सर्वश्रेष्ठ मानी...

बृहस्पति आपके दूसरे व पांचवें घर का स्वामी होकर आपके एकादश भाव में गोचर करेगा। वृश्चिक राशि के जातक के लिए बृहस्पति देव गुरुवार दिनांक 11.08.16 को रात 10 बजकर 24 मिनट पर आपके लाभ भाव में प्रवेश करेंगे। वृश्चिक राशि के लिए यह स्थिति सर्वश्रेष्ठ मानी जा सकती है। इससे आपको धन तथा परिवार का लाभ मिलेगा। प्रबल धन योग बन रहे हैं। अतः धन उपार्जन के नए-नए रास्ते मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा परंतु सावधानी बरतनी पड़ेगी। आलसी स्वभाव के कारण नुकसान हो सकता है। चलते कार्यों में विलंब से स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। पैरो में दर्द रहेगा अतः संभल कर चलें। पेट व ह्रदय सम्बंधित बीमारी के योग हैं। यौन जीवन अत्यधिक सक्रिय रहेगा। पार्टनर के साथ अत्यधिक कामुकता के कारण देहिक स्टार पर नज़दीकियां बढ़ेगी। असामाजिक स्तर पर अप्राकृतिक यौन क्रियाओं की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। जिससे सामाजिक रूप से अपमानित हो सकते हैं। अप्राकृतिक यौन क्रियाओं में लिप्त होने से कोई बीमारी भी हो सकती है।
 
 
वृश्चिक राशि हेतु गुरु का गोचर पारिवारिक सम्बन्धों में घनिष्ठता लाएगा। पार्टनर संग मधुर संबंध बनाए व उनकी बातों को तवज्जो दे। माता के साथ संबंध कटु रहेंगे व उनसे विवाद भी हो सकता है परंतु पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे व उनका सहयोग भी मिलेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। संतान के साथ संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आपको बड़े भाई-बहन का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप वैवाहिक बंधन में बंध सकते हैं। 
 
रोमांस में कुछ गलतफहमी आने के आसार हैं जिससे आपको अपने प्रेमी को समझने की सख्त जरूरत पड़ेगी। आपको अपने रिश्ते को बनाए रखना है क्योंकि कुछ समय बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा व आप दोनों को अपनी गलतीयों का अहसास होगा।
 
वृश्चिक राशि के नौकरी पेशा लोगों के लिए गुरु का गोचर संभल कर चलने का संकेत दे रहा है। अपने सीनियर व सहकर्मियों से वाद-विवाद से बचें व बहुत संभल कर बात करें और उनके साथ इज़्ज़त के साथ पेश आएं और शिष्ट्ता बनाए रखें। व्यवसायियों को काफी अच्छे मुनाफे की उम्मीद है। छोटा में भी बड़ा मुनाफा मिल सकता बस आपको अपने काम पर ध्यान देना है। आपके दोस्त, रिश्तेदार आपके काम में मदद करेंगे। नए कार्य की शरुआत हो सकती है। पैसो के लिहाज़ से समय मिला-जुला रहने वाला है। थोड़ा सोच-समझ कर ही शेयर बाजार में पैसों का निवेश करें। वैसे कोमोडिटी मार्केट से संबंध रखते हैं तो वहां से भी आपको अच्छे मुनाफे की उम्मीद है। जमीन में निवेश करेंगे तो मुनाफा की उम्मीद अधिक है।
 
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 
IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!