मोदी कैबिनेट में मेगा फेरबदल की तैयारी, बिहार के कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

Edited By ,Updated: 15 May, 2016 11:03 AM

modi government

मोदी सरकार की कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी चल रही है। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिमागी कसरत भी शुरू कर दी है। साथ ही संगठन में भी फेरबदल किया जा सकता है।

नई दिल्ली: मोदी सरकार की कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी चल रही है। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिमागी कसरत भी शुरू कर दी है। साथ ही संगठन में भी फेरबदल किया जा सकता है। वहीं बिहार से कई मंत्रियों की छट्टी हो सकती है। दरअसल कई अहम मंत्रालयों में बैठे मंत्री नकारा साबित हुए हैं। जिसके बाद उनके काम व शिकायतों के आधार पर उन्हें बदलने या फिर कम महत्व वाले मंत्रालय में भेजने की कवायद चल रही है।

सरकार के एक विश्वस्त सूत्र के मुताबिक सीमित फरबदल दो किस्तों में होगा। इसमें पहला फेरबदल 19-20 तारीख के बाद किए जाने की संभावनाएं हैं जो कि उत्तर प्रदेश, पंजाब उत्तराखंड व गुजरात को लेकर हो सकता है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए यूपी में क्षेत्र व जातियों का संतुलन बैठाने को लेकर माथापच्ची चल रही है।

दरअसल लोकसभा में यहां 71 सीटें जीतने के बाद भी भाजपा की हालात पतली है। इससे यहां 6-7 चेहरों को सरकार में शामिल किया जा सकता है। पंजाब में अकाली विरोधी अंडर करेंट के चलते सिख राजनीति में भी भाजपा का चेहरा मजबूत करना है। उत्तराखंड में हाल के घटनाक्रम से भाजपा की भरपाई होनी है। यहां भाजपा आलाकमान के लिए चिंता का विषय है। दरअसल पांच सांसदों के बाद भी एक भी मंत्र नहीं बनाए जाने के से यहां जनता में भाजपा के असंतोष का फीडबैक मिल रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!