Edited By ,Updated: 25 Mar, 2016 01:29 PM

उत्तराखंड में उत्पन्न राजनीतिक संकट के बारे में बोलते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस राजनीतिक संकट के लिए बाबा रामदेव और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जिम्मेदार हैं। उत्तराखण्ड कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष...
नई दिल्ली: उत्तराखंड में उत्पन्न राजनीतिक संकट के बारे में बोलते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस राजनीतिक संकट के लिए बाबा रामदेव और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जिम्मेदार हैं। उत्तराखण्ड कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने दावा किया कि उनके पास इन आरोपों के पक्के सबूत भी हैं। उन्होंने कहा कि 26 मार्च को भाजपा के विरोध में कांग्रेस पूरे प्रदेश में मशाल जुलूस निकालेगी।
उत्तराखण्ड कांग्रेस भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए किशोर उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस के बागी विधायकों की अमित शाह से मुलाकात यह साबित करती है कि सरकार को अस्थिर करने की कोशिश में भाजपा की महत्वपूर्ण भूमिका है। अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, असम आदि राज्यों के बाद उत्तराखंड में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा से आग्रह है कि वे कांग्रेस मुक्त भारत बनाए पर लोकतंत्र की हत्या करते हुए यह काम न करें। किशोर ने कहा कि उनके पास इस बात के भी पुख्ता सबूत हैं कि बाबा रामदेव भी इस प्रकरण में शामिल है।