मोदी सरकार की मेहनत से सुधरी रेटिंग: शाह

Edited By Updated: 17 Nov, 2017 06:31 PM

shah sid rating improved by modi government

अमेरिकी संस्था मूडीज द्वारा भारत की क्रेडिट रेटिंग में सुधार करने का स्वागत करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आॢथक सुधार की नीतियों एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है और सरकार की नीतियों से कारोबारी...

नई दिल्ली: अमेरिकी संस्था मूडीज द्वारा भारत की क्रेडिट रेटिंग में सुधार करने का स्वागत करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आॢथक सुधार की नीतियों एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है और सरकार की नीतियों से कारोबारी माहौल बेहतर होगा, अधिक निवेश आयेगा और भारत उच्च विकास के पथ पर अग्रह होगा। 

अर्थव्यवस्था सही दिशा में बढ़ रही है आगे
शाह नेएक बयान में कहा कि पहले विश्व बैंक के कारोबार के अनुकूल माहौल की रेटिंग में भारत ने 30 स्थान की छलांग लगाई और अब मूडीज ने 13 साल में पहली बार भारत की रेटिंग में सकारात्मक बदलाव किया, यह इस बात का द्योतक है कि हमारी अर्थव्यवस्था सही दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रही है।  उल्लेखनीय है कि देशों को क्रेडिट रेटिंग देने वाली अमेरिकी संस्था मूडीज ने सम्प्रभु देशों कीरटिंग में भारत के स्थान में सुधार करते हुए उसे ‘बीएए 2’ कर दिया है। मूडीज द्वारा किया गया यह सुधार भारत के लिए बड़ा सकारात्मक कदम है।

कांग्रेस ने देश के आॢथक ढांचे को किया तहस-नहस 
शाह ने कहा कि मूडीज ने भारत की रेटिंग 13 साल बाद अपग्रेड की है, इससे यह स्पष्ट है कि सोनिया गांधी -मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की संप्रग सरकार ने 10 सालों में देश के आॢथक ढांचे को किस तरह से तहस-नहस कर दिया था। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश ने कांग्रेस की सरकार के समय एक दौर ऐसा भी देखा है जब भारत को ‘‘फ्रेजाइल फाइव’’ ग्रुप में रखा गया था। इन देशों की अपनी अर्थव्यवस्था तो समस्या थी ही, बल्कि ये वैश्विक अर्थव्यवस्था के सुधार में भी बाधा बन रही थी। उन्होंने उम्मीद जतायी कि देश की आॢथक विकास दर जल्द ही 7.5 प्रतिशत तक पहुंच जायेगी ।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!