Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Jun, 2026 10:46 AM

July 2026 planetary astrology news: जुलाई 2026 में शुक्र, सूर्य, बुध और शनि जैसे बड़े ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह महीना कुछ राशियों के लिए सुनहरे अवसर लाएगा, तो कुछ को बड़ी चुनौतियां दे सकता है। पढ़ें विस्तृत भविष्यफल।
July 2026 planetary astrology news: ज्योतिषीय दृष्टिकोण से जुलाई 2026 का महीना बेहद उथल-पुथल भरा और महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। इस महीने ब्रह्मांड के कई मुख्य ग्रह अपनी राशि और चाल में बड़ा परिवर्तन करेंगे, जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। पंचांग के अनुसार, जुलाई में शुक्र, सूर्य और बुध अपनी स्थिति बदलेंगे, वहीं शनि की वक्री चाल भी अपना असर दिखाएगी।

जुलाई में होने वाले प्रमुख ज्योतिषीय बदलाव (Transits Schedule)
जुलाई के महीने में ग्रहों के फेरबदल की शुरुआत 4 जुलाई से होगी, जब ऐश्वर्य के दाता शुक्र देव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 16 जुलाई को सूर्य देव कर्क राशि में गोचर करेंगे, जिसे कर्क संक्रांति के नाम से जाना जाता है। महीने के उत्तरार्ध में 24 जुलाई को बुध देव मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे, जबकि शनि देव कुंभ राशि में वक्री अवस्था में रहकर अपना प्रभाव बढ़ाएंगे।

इन भाग्यशाली राशियों के शुरू होंगे 'अच्छे दिन'
मेष राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। संपत्ति और निवेश से लाभ मिल सकता है। बचत बढ़ाने में सफलता मिलेगी। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
सिंह राशि: आय में बढ़ोतरी के अच्छे अवसर मिलेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना। निवेश से लाभ हो सकता है।व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा।
तुला राशि: नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ सकती है। फ्रीलांस और कमीशन आधारित कार्यों में लाभ मिलेगा। नए आय स्रोत बन सकते हैं। अनावश्यक खर्चों से बचना होगा।

इन्हें बरतनी होगी विशेष सावधानी
मिथुन राशि: सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही आपका दिमाग भी सूर्य की किरणों की भांति ही गर्म रहेगा। व्यक्तित्व में कठोरता आएगी। किसी के साथ भी लिमिट में बात करना सही रहेगा। वाद-विवाद करने से बात बढ़ सकती है, जिसमें नुकसान आपका ही होगा।
कन्या राशि: बुध और शनि की स्थिति से मेंटल स्ट्रैस बढ़ेगा। समाज में जग हसांई हो सकती है। वाणी में मधुरता रखें। कम बोलें लेकिन अच्छा बोलें।
कुंभ राशि: इस राशि में शनि वक्री अवस्था में हैं, जिससे महीने के अंतिम दिनों में चलते काम रुक सकते हैं। कार्यों में अवरोध पैदा होने से नुकसान की संभावना है। किसी भी तरह को कोई बड़ा और महत्वपूर्ण काम करने से बचें।
