तेजस एक्सप्रेस की सिक्योरिटी को लेकर हुआ खुलासा

Edited By Updated: 27 Jul, 2017 12:20 PM

the disclosure of the tejas express security

रेलवे ने लाखों लोगों की जान खतरे में डालकर प्रीमियम ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को बिना क्लीयरेंस के ही शुरू कर दिया।

नई दिल्ली: रेलवे ने लाखों लोगों की जान खतरे में डालकर प्रीमियम ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को बिना क्लीयरेंस के ही शुरू कर दिया। रेलवे ने मुंबई से गोवा के बीच चलाई गई लग्जरी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को ट्रेन यात्रा का भविष्य बताया था। सूचना के अनुसार रेलवे ने कमिश्नर ऑफ रेलवे सिक्योरिटी से अनिवार्य सुरक्षा मंजूरी लिए बिना ही ट्रेन शुरू कर दी। मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन के अंतर्गत आने वाले सीआरएस ने पिछले हफ्ते सेंट्रल रेलवे और रेल मंत्रालय से चिट्ठी लिखकर पूछा कि नई ट्रेन क्यों शुरू की गई और बिना सीआरएस के सुरक्षा मंजूरी के उसे क्यों चलाया गया। इसके जवाब में रेलवे ने दावा किया कि वर्तमान में ट्रेन कई विशेष सुविधाओं के बिना चल रही है और साथ ही किसी नए रोलिंग स्टॉक को शामिल नहीं किया गया, जिसके लिए नए क्लीयरेंस की जरुरत हो।

रेलवे बोर्ड पॉलिसी का किया उल्लंघन 
सीआरएस ने रेलवे को इस ओर ध्यान दिलाया कि बिना उसकी मंजूरी के ट्रेन चलाना रेलवे बोर्ड पॉलिसी सर्कुलर नंबर 6 का सीधे-सीधे उल्लंघन है, जिसमें कहा गया है कि मौजूदा स्थिति में किसी भी नए रोलिंग स्टॉक की शुरुआत होने पर उसे सेफ्टी ट्रायल की नई प्रक्रिया से होकर गुजरना होता है और ताजा प्रमाण पत्र प्राप्त करना जरुरी होता है। तेजस एक्सप्रेस को मई में रेल मंत्री सुरेश प्रभू ने हरी झंडी दिखाई थी। रेल मंत्रालय की ओर से रिसर्च डिजाइन और स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन ने दावा किया कि तेजस में नए रोलिंग स्टॉक नहीं थे हालांकि इसमें कई नए फीचर्स दिए गए हैं, लेकिन वर्तमान में उनका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, जिसमें इलेक्ट्रो ब्रेकिंग सिस्टम भी शामिल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!