Pics: शादी में अश्लील गाने पर नाचना युवक को पड़ा भारी, मिली सजा

Edited By Updated: 20 Jun, 2015 12:27 PM

article

हिसार के बालक में दलित परिवार के एक युवक को शादी समारोह में डीजे पर नाचना उस समय भारी पड़ गया, जब कुछ दबंगों ने उसे सरेआम गोली मार दी।

हिसार: हिसार के बालक में दलित परिवार के एक युवक को शादी समारोह में डीजे पर नाचना उस समय भारी पड़ गया, जब कुछ दबंगों ने उसे सरेआम गोली मार दी। दरअसल हुआ यूं कि डीजे पर लगे अश्लील गाने को लेकर दोनों पक्षों के युवकों में कहासुनी हो गई। 

बताया जा रहा है कि बालक में दलित समुदाय के परिवार में किसी की शादी थी। उसमे डीजे बजाया जा रहा था कि अचानक किसी गाने को लेकर उनकी दबंग जाती से संबध रखने वाले 2 युवकों ने उनके नाचने पर एतराज जताया।

यही नहीं उन्होंने चेतवानी भी दी। परन्तु जब गाना बजता रहा तो दबंगों ने हवाई फायर भी किया और दूसरी गोली कुलदीप की छाती में मार दी। उससे कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कई धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया हैं और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!