सहवाग की इन तस्वीरों को नहीं देखा होगा आपने

Edited By Updated: 20 Oct, 2015 04:40 PM

sahwag

भारत के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आज अपने जन्मदिन पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इनका क्रिकेट करियर ..

नई दिल्ली: भारत के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आज अपने जन्मदिन पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इनका क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा है। सहवाग चाहे क्रिकेट के मैदान पर काफी गंभीरता से खेलते थे लेकिन मैदान के बाहर काफी मस्ती के मूड में ही दिखाई देते थे। 
 
इन तस्वीरों को आपने नहीं देखा होगा जिसमें सहवाग ने एक प्रेग्नेंट महिला की लाल रंग की ड्रैस पहनी हुई है और नकली बाल लगाए है। इस तस्वीर में उनके साथ राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण है औ काफी मस्ती कर रहे है। 
 
 
आपको बता दें कि भारत के लिए वीरेंद्र सहवाग ने नवंबर 2001 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला था। सहवाग दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी बनाई है। सिर्फ ये ही नहीं वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सहवाग ने इंदौर में वेस्ट इंडीज के खिलाफ चौथे वनडे के दौरान अपनी विस्फोटक पारी में 149 गेंद का सामना कर 7 छक्के और 25 चौके लगाकर  219 रन बनाने का भी रिकॉर्ड बनाया। इस तरह से वह वनडे क्रिकेट में डबल सेंचुरी बनाने वाले वह सचिन के बाद दूसरे क्रिकेटर बने। अपने क्रिकेट के करियर में उन्होंने 23 शतक और 32 अर्धशतक लगाए है। और वनड़े क्रिकेट में उन्होंने 245 पारियों में उन्होंने 8273 रनों का आकड़ा बनाया है । इस दौरान उन्होंने 15 शतक और 38 अर्धशतक लगा कर इतिहास रचा है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!