घर के वास्तुदोष से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Edited By ,Updated: 03 Jul, 2016 03:36 PM

vastu

घर बनाते समय उसमें कुछ वास्तु दोष रह जाते हैं। वास्तु अनुसार घर का निर्माण करना सरल कार्य नहीं होता परंतु वास्तुनुसार बताए उपायों

घर बनाते समय उसमें कुछ वास्तु दोष रह जाते हैं। वास्तु अनुसार घर का निर्माण करना सरल कार्य नहीं होता परंतु वास्तुनुसार बताए उपायों को करके वास्तुदोष को दूर किया जा सकता है। घर में वास्तुदोष के कारण पारिवारिक सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता। आर्थिक तंगी बनी रहती है। कुछ उपायों का प्रयोग करके घर के वास्तुदोषों से छुटकारा पाया जा सकता है।

 

- उत्तर पूर्व दिशा की अोर मुख करके पानी पीएं।

 

- खाना खाते वक्त प्लेट को दक्ष‌िण पूर्व दिशा की अोर रखें अौर अपना मुख पूर्व की तरफ करना चाहिए।

 

- मेन गेट पर देवी लक्ष्मी, श्रीगणेश, कुबेर, स्वास्त‌िक, ओम, मछली, कछुआ आदि लटकाएं। इनको मुख्य द्वार पर लटकाने से नकारात्मक उर्जा का घर में आगमन नहीं होता।

 

- रसोई घर के वास्तु दोष को ठीक करने के लिए अग्न‌ि कोण अर्थात दक्ष‌िण पश्च‌िम दिशा में लाल रंग का बल्ब लगाकर उसे सुबह अौर शाम अवश्य जलाएं। 

 

- यदी घर में मंदिर उत्तर पूर्व दिशा में न बना हो तो इससे संबंधित दोष को दूर करने के लिए सुबह या शाम को उत्तर पूर्व द‌‌िशा में हनुमान चालीसा, इष्ट देव के मंत्र, व‌िष्‍णु सतनाम स्तोत्र या लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

 

- वाटर फ‌िल्टर, स‌िंक, बेस‌िन और घड़े को घर की उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!