महिलाओं के सोने का ये तरीका कर सकता है पति को बर्बाद

Edited By Updated: 19 Apr, 2025 06:33 AM

vastu tips for happy married life

Vastu Tips For Happy Married Life: सुखी वैवाहिक जीवन हर व्यक्ति का सपना होता है। जिसे सच करने के लिए न जाने कौन-कौन से समझौते और उपाय किए जाते हैं। वैसे तो शादी की गाड़ी पति-पत्नी दोनों के सहयोग से ही चलती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर विवाहित...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips For Happy Married Life: सुखी वैवाहिक जीवन हर व्यक्ति का सपना होता है। जिसे सच करने के लिए न जाने कौन-कौन से समझौते और उपाय किए जाते हैं। वैसे तो शादी की गाड़ी पति-पत्नी दोनों के सहयोग से ही चलती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर विवाहित महिला कुछ चीजों की ओर ध्यान न दे तो इसका बुरा प्रभाव पति पर पड़ सकता है। बता दें कि सोते समय महिलाओं को दिशा का बेहद ख्याल रखना चाहिए। गलत तरीके से सोने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कि सोते वक्त कौन सी दिशा का ध्यान रखना चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips For Happy Married Life

Married women should not sleep in this direction इस दिशा में न सोएं शादीशुदा महिलाएं
शास्त्रों के अनुसार वायव्य कोण में सोने से बचना चाहिए। वायव्य कोण उत्तर और पश्चिम के बीच स्थित होता है। चंद्रमा वायव्य दिशा का स्वामी ग्रह है। कहते हैं इस दिशा में सोने से महिलाएं अलग घर बसाने का सपना देखने लगती हैं और इसी के साथ पति के ऊपर भी इसका गहरा असर पड़ता है।

PunjabKesari Vastu Tips For Happy Married Life

इसके अलावा इस दिशा में सोने से धन के स्वामी कुबेर रुष्ट हो जाते हैं और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Which direction is good कौन सी दिशा होती है शुभ: महिलाओं के लिए सोने के लिए दक्षिण की दिशा शुभ मानी जाती है। ध्यान रहे सोते समय सिर दक्षिण की ओर हो। दक्षिण दिशा की तरफ कभी भी पैर करके नहीं सोना चाहिए क्योंकि ये दिशा यमराज की दिशा मानी जाती है। ऐसा करने से सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।  

वास्तु के मुताबिक पति को बेड के दाएं तरफ और पत्नी को बेड की बाईं तरफ सोना चाहिए। ऐसा करने से दोनों के बीच प्यार और गहरा होता है।

PunjabKesari Vastu Tips For Happy Married Life

Sleeping direction for unmarried girls अविवाहित कन्याओं के लिए सोने की दिशा: विवाहित के साथ अविवाहित कन्याओं को भी सोने का बहुत ध्यान रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार अविवाहित कन्याओं को दक्षिण-पश्चिम दिशा में पैर करके सोने से बचना चाहिए। विवाह योग्य कन्याओं के लिए उत्तर-पश्चिम की दिशा शुभ मानी गई है। इस तरह सोने से विवाह में आ रही देरी खत्म हो जाती है।

अगर सोते समय इन बातों का ध्यान रख लिया जाए तो बहुत सी परेशानियों से बचा जा सकता है।


 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!