Vastu Tips: नौकरी में बार-बार करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना, ये चमत्कारी उपाय करेंगे आपकी दुविधा को दूर

Edited By Updated: 17 Apr, 2024 12:30 PM

मनपसंद नौकरी पाना हमेशा से ही बहुत मुश्किल काम रहा है। कोविड के बाद तो इससे जुड़ी परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गई है। आज इस आर्टिकल में बात करेंगे किस वजह से नौकरी प्राप्त करने

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: मनपसंद नौकरी पाना हमेशा से ही बहुत मुश्किल काम रहा है। कोविड के बाद तो इससे जुड़ी परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गई है। आज इस आर्टिकल में बात करेंगे किस वजह से नौकरी प्राप्त करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है और अगर नौकरी मिल गई है तो प्रमोशन क्यों रुकी हुई है। कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी मन-मुताबिक फायदा नहीं मिलता है। इस वजह से मन में काफी विचार उत्पन्न होने लग जाते हैं कि कहीं आपकी कुंडली में कोई दोष तो नहीं। इसमें बात करेंगे कुंडली के हिसाब से कैसे जानें की नौकरी न मिलने की वजह कौन सी है।

दो ग्रह ऐसे होते हैं जो आपके जीवन का फैसला कर देते हैं वो है शनि और बुध। ये बहुत ही जरुरी होते हैं। नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के लिए इनका होना बहुत ही जरुरी होता है। नौकरी में जीरो से हीरो बनने के लिए बुध का साथ बेहद ही जरुरी है। आज जानेंगे कि शनि और बुध को सही करने के लिए कौन-कौन से उपाय करने चाहिए। 

PunjabKesari Vastu Tips

How to recognize bad Saturn खराब शनि को कैसे पहचानें: शनि करियर की जान होते हैं। अगर ये सही है तो आपको जीवन में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। शनि खराब होते हैं तो एक साल में बहुत सी नौकरियां बदलनी पड़ती हैं। आपकी कुंडली में जब शनि ग्रह खराब होते हैं तो ऑफिस या कारोबार में आपके काम को सही पहचान नहीं दी जाती है। इनके काम की क्वालिटी दिन ब दिन खराब होने लगती है। अपनी गलती न मानना ये शनि के खराब होने की दूसरी निशानी है। ऐसे लोग आस-पास के लोगों से लड़ाई-झगड़ा करना शुरू कर देते हैं। शनि खराब होने की तीसरी निशानी यह है कि ये अपने काम को कल पर टाल देते हैं। शनि आपके अंदर टाल-मटोल की आदत सबसे पहले लगाएंगे।

आपकी कुंडली में शनि खराब होने  यह है कि जब आप ज्यादा शराब, मांसाहारी खाने का सेवन करते हैं। शनि जब खराब होते हैं जब आप अपने से नीचे काम करने वालों को तंग करते हैं।

जब आप अपने ऑफिस की वेस्ट साइड में कबाड़ रखना शुरू कर देते हैं तो शनि खराब हो जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो सबसे पहले उस जगह के शनि खराब होंगे उसके बाद आपकी कुंडली में शनि की दशा खराब होने लग जाती है। उदहारण के तौर पर शनि के दुश्मन सूर्य हैं। इस जगह पर यदि आप गलती से सूर्य की तस्वीर भी लगा दें तो शनि तुरंत खराब हो जाते हैं। अगर आप अपने घर या ऑफिस की पश्चिम दिशा को साफ़-सुथरा रखते हैं तो आपकी कुंडली में खराब शनि की दशा सही होने लग जाती है।

PunjabKesari Vastu Tips

शनि को सही करने के लिए मजदूरों को खाने का सामान दान करें। 

बुध से तरक्की देखी जाती है। आपकी कुंडली में यदि बुध सही हो जाते हैं तो आप उन लोगों को दिखना शुरू हो जाएंगे जो आपको आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते दिखाएंगे। बुध वो बुद्धि देंगे जो सही समय पर सही फैसला करवाएंगे। बुध खराब होते हैं तो हाथ आए मौके भी हाथ से निकल जाते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!