अब पढ़ेगा इंडिया और आगे बढ़ेगा इंडिया!

Edited By Updated: 08 Sep, 2020 05:43 PM

ab padhega indiya aur aage badhega india

जाग उठा ये भारत देश, देने सबको ये संदेश, कि अब पढ़ेगा इंडिया और आगे बढ़ेगा...

जाग उठा ये भारत देश,
देने सबको ये संदेश,
कि अब पढ़ेगा इंडिया और आगे बढ़ेगा इंडिया!

देश के भविष्य रुपी पौधों को सींचकर,
भारत को विश्वगुरु बनाने के हेतु कार्यरत रहकर,
अब पढ़ेगा इंडिया और आगे बढ़ेगा इंडिया!

देश को ऊंचाइयों तक पहुँचाने में अग्रसर,
हमारा ये परम दायित्व है मित्रवर,
कि अब पढ़ेगा इंडिया और आगे बढ़ेगा इंडिया!

हर क्षेत्र में स्वयं को आत्मनिर्भर बनाकर,
तथा सम्मान से अपना शीष उठाकर,
अब पढ़ेगा इंडिया और आगे बढ़ेगा इंडिया!

(रूना लखनवी)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!