पर्यटकों से भरी गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, दर्दनाक हादसे में 3 की मौत, कई घायल

Edited By Updated: 04 Apr, 2026 10:57 PM

a vehicle carrying tourists met with an accident killing three people

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पर्यटकों से भरे एक टेंपो ट्रैवलर के शनिवार रात सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से दो महिलाओं समेत चार पर्यटकों की मौत हो गई और 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पर्यटकों से भरे एक टेंपो ट्रैवलर के शनिवार रात सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से दो महिलाओं समेत चार पर्यटकों की मौत हो गई और 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार वाहन में दो बच्चों समेत 22 लोग सवार थे और यह वाहन जालोरी दर्रे से लौट रहा था। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, 15 किलोमीटर के मार्ग पर भुंतर की ओर उतरते समय लगातार बारिश के कारण सड़क पर फिसलन हो जाने के कारण पर्यटक वाहन फिसल गया। पुलिस ने बताया कि कम से कम 18 पर्यटकों को बचा लिया गया है। उसने बताया कि इनमें से 14 लोग घायल हैं और उन्हें बंजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि एक यात्री की हालत गंभीर बताई गई है और चार पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस, अग्निशमन सेवा के कर्मी और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रहे हैं। पर्यटक जीभी में एक होटल में ठहरे हुए थे जो बंजार कस्बे से करीब 10 किलोमीटर दूर है। हादसा बंजार कस्बे में हुआ। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!