रेखा गुप्ता का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- महिला पत्रकार से बदसलूकी ने कांग्रेस का चेहरा उजागर किया

Edited By Updated: 22 Oct, 2026 08:10 AM

rekha gupta

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में एक गर्भवती महिला पत्रकार के साथ कथित ''मारपीट और अभद्रता'' के बाद विपक्षी दल और उसके नेता राहुल गांधी का ''महिला विरोधी'' चेहरा उजागर हो गया है। गुप्ता ने कांग्रेस...

नेशनल डेस्क : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में एक गर्भवती महिला पत्रकार के साथ कथित 'मारपीट और अभद्रता' के बाद विपक्षी दल और उसके नेता राहुल गांधी का 'महिला विरोधी' चेहरा उजागर हो गया है। गुप्ता ने कांग्रेस के एक सांसद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर प्रियंका गांधी वाद्रा की चुप्पी पर सवाल उठाए। 
Rekhagupta



मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में दावा किया, "तीन माह की गर्भवती महिला पत्रकार ऋचा पाराशर के साथ प्रदर्शन की कवरेज के दौरान मारपीट और अभद्रता घोर निंदनीय है। ऋचा की आपबीती कांग्रेस की कथनी और करनी के बीच का अंतर उजागर करती है। जब महिलाएं सवाल पूछने जाती हैं, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है, भद्दी गालियां दी जाती हैं। अपनी ड्यूटी निभा रही गर्भवती महिला पत्रकार के साथ हिंसा की जितनी भर्त्सना की जाए, कम है।"

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!