Gold-Silver Price Fall: औंधे मुंह गिरा सोने-चांदी का भाव, ₹2 लाख से फिसली चांदी, चेक करें कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Edited By Updated: 23 Oct, 2026 10:28 AM

gold and silver prices plummet silver slips from 2 lakh mark

कई दिनों से सोने-चांदी में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर चांदी 2 लाख से नीचे आ गई। शुक्रवार (23 अक्टूबर) को सोना 1249 रुपए फिसलकर 1,42,060 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 5913 रुपए टूटकर 1,93,686 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।

नई दिल्लीः कई दिनों से सोने-चांदी में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर 23 अक्टूबर को चांदी 2 लाख से नीचे आ गई। शुक्रवार (23 अक्टूबर) को सोना 1249 रुपए फिसलकर 1,42,060 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 5913 रुपए टूटकर 1,93,686 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।

ग्लोबल मार्केट में सोना चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,042.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,060.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 27.90 डॉलर की गिरावट के साथ 4,032.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। 

Comex पर चांदी के वायदा भाव 54.69 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 55 डॉलर था।  खबर लिखे जाने के समय यह 0.96 डॉलर की गिरावट के साथ 54.04  डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना तीन महीने के निचले स्तर पर

कच्चे तेल में उछाल से कीमती धातुओं पर बने दबाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट बृहस्पतिवार को भी जारी रही। दिल्ली में सोना 1,000 रुपए गिरकर तीन महीने के निचले स्तर 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया जबकि चांदी 5,900 रुपए की फिसलन के साथ 10 महीने के निचले स्तर पर आ गई। 

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, सोने में कमजोरी जारी रहने के बीच पीली धातु 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर समेत) पर आ गई। इससे पहले 30 जुलाई को सोना इस स्तर के आसपास कारोबार करता दिखा था। कमजोर मांग के बीच चांदी भी 5,900 रुपए टूटकर 2,07,500 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर समेत) के भाव पर आ गई। यह चांदी का 10 महीने का सबसे निचला स्तर है। बुधवार को चांदी 2,13,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी। चांदी 31 दिसंबर, 2025 के 2.39 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर से अब तक 31,500 रुपए यानी 13.18 प्रतिशत गिर चुकी है। वहीं, 29 जनवरी को दर्ज 4,04,500 रुपए प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर से इसकी कीमत 1.97 लाख रुपए यानी 48.70 प्रतिशत नीचे आ चुकी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!