कबूतर इस तरह कर रहा था ड्रग्स स्मलिंग, पकड़ा गया

Edited By Updated: 14 Aug, 2015 04:53 PM

article

एक कबूतर ड्रग्स स्मलिंग करते हुए पकड़ा गया। दरअसल, कैलिफोर्निया के सेन जोस शहर में एक कबूतर ला रिफॉर्मा पेनिटेंटिया (जेल) में बंद कैदियों तक ड्रग्स भेजने का जरिए बनाया गया था

कैलिफोर्निया: एक कबूतर ड्रग्स स्मलिंग करते हुए पकड़ा गया।  दरअसल,  कैलिफोर्निया के सेन जोस शहर में एक कबूतर  ला रिफॉर्मा पेनिटेंटिया (जेल) में बंद कैदियों तक ड्रग्स भेजने का जरिए बनाया गया था। गाड्र्स ने कबूतर के शरीर पर बंधी 14-14 ग्राम की मैरीजुआना से भरी थैलियां बरामद की हैं।

जेल डायरेक्टर पॉल बर्टोजी ने बताया कि गाड्र्स ने कबूतर के शरीर पर उभार देखा। उसे पकड़ कर जांच की गई तो शक सही निकला। उसके पास नशीला पदार्थ बरामद किया गया। यह एक प्रशिक्षित कबूतर था, जिसे 40 दिन तक लॉकअप में रखा जाएगा।

हालांकि यह कोई नई घटना नहीं है। इससे पहले भी स्मगलिंग करने के लिए नए-नए तरीके अपनाए जा चुके हैं। स्मलिंग के लिए बिल्ली, इगुआना (छिपकली) तक का उपयोग हो चुका है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!