धमाकेदार होने वाला अप्रैल का आने वाला Week, 6 से 12 अप्रैल के बीच रिलीज होंगी ये थ्रिलर-कॉमेडी फिल्में और सीरीज

Edited By Updated: 05 Apr, 2026 06:27 PM

ott april 2026 film release  april 2026 web series

सिनेमा के शौकिनों के लिए अच्छी खबर है। 6 से 12 अप्रैल तक OTT-थिएटर्स में 10 थ्रिलर-कॉमेडी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही है। आईए देखते है 6 से 12 अप्रैल के बीच कौन-कौन सी मूवी-सीरीज देखने मिलेगी....

Mumbai: सिनेमा के शौकिनों के लिए अच्छी खबर है। 6 से 12 अप्रैल तक OTT-थिएटर्स में 10 थ्रिलर-कॉमेडी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही है। आईए देखते है 6 से 12 अप्रैल के बीच कौन-कौन सी मूवी-सीरीज देखने मिलेगी....

6 और 8 अप्रैल: 'स्टार वॉर्स' की वापसी और 'द बॉयज' का धमाल
अप्रैल के दूसरे हफ्ते की शुरुआत धमाकेदार एनिमेटेड एक्शन के साथ हो रही है। 6 अप्रैल को जियोहॉटस्टार पर 'स्टार वॉर्स: मॉल-शैडो लॉर्ड' रिलीज होगी, जो एक साइंस-फिक्शन सीरीज है। इसके बाद 8 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर बहुचर्चित सीरीज 'द बॉयज' का सीजन 5 स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

PunjabKesari

8 अप्रैल: सिनेमाघरों में साउथ की दो बड़ी थ्रिलर फिल्में
साउथ फिल्म इंडस्ट्री 8 अप्रैल को दो रोमांचक फिल्में पेश कर रही है। पहली फिल्म 'रहस्यम' है, जो एक हॉरर थ्रिलर है और इसमें उत्सव नाइक व सपना व्यास मुख्य भूमिकाओं में हैं। दूसरी फिल्म 'मयूखा' है, जिसमें पायल चेंगप्पा अपनी अदाकारी का जादू बिखेरेंगी।

9 और 10 अप्रैल: ओटीटी पर क्राइम और कॉमेडी का तड़का
डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन की कमी नहीं होगी। 9 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर 'बिग मिस्टेक्स सीजन 1' शुरू हो रही है, जो माफिया और भाई-बहन की एक क्राइम-कॉमेडी कहानी है। वहीं 10 अप्रैल को जियोहॉटस्टार पर एक और मजेदार सीरीज 'मैल्कम इन द मिडिल: लाइफ्स स्टिल अनफेयर' दस्तक देगी।

PunjabKesari

10 अप्रैल: थिएटर्स में एक्शन, ड्रामा और रोमांस  
इस शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में तीन बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। सबसे ज्यादा चर्चा आदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप की फिल्म 'डकैत: ए लव स्टोरी' की है। इसके साथ ही टोविनो थॉमस की एक्शन-थ्रिलर 'पल्लीचट्टंबी' और जय व मीनाक्षी गोविंदराजन की फिल्म 'सत्तेंद्रु मारुधु वानीलाई' भी बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!