राजनेताओं की बजाय खेल संघों के पदों पर खेलों से जुड़े लोगों को नियुक्त किया जाए

Edited By ,Updated: 15 Jul, 2023 04:49 AM

appoint people associated with sports to the posts of sports federations

भारतीय लड़कियां खेल के मैदान में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं।

भारतीय लड़कियां खेल के मैदान में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। बैंकाक में एशियाई एथलैटिक्स चैम्पियनशिप में 13 जुलाई को आंध्र प्रदेश की ‘ज्योति याराजी’ ने जापान की 2 धाविकाओं को पछाड़ कर 100 मीटर बाधा दौड़ 13.09 सैकेंड में तय करके इस दौड़ में देश को अब तक का पहला स्वर्ण पदक दिलाकर यह सिद्ध कर दिया है कि समुचित प्रोत्साहन मिले तो लड़कियां क्या नहीं कर सकतीं।

जहां ज्योति की उसके कोच एन. रमेश ने सहायता करके उसे इस मुकाम तक पहुंचाया तो दूसरी ओर अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाली महिला पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए यौन शोषण, छेड़छाड़ और पीछा करने के आरोपों में न्याय पाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के अनुसार उक्त अपराधों के लिए बृजभूषण शरण सिंह पर मुकद्दमा भी चलाया जा सकता है तथा सजा भी दी जा सकती है परन्तु ऐसा कब होगा इसका उत्तर भविष्य के गर्भ में है। इन हालात में अब समय आ गया है कि सरकार हमारे खेल संगठनों पर राजनेताओं को बिठाने की बजाय खेलों से जुड़े लोगों को ही इन पदों पर लगाए। इससे जहां वे खेल और खिलाडिय़ों की उन्नति में सहायक होंगे वहीं जरूरत पडऩे पर उनकी सहायता भी करेंगे और लड़कियों के उत्पीडऩ आदि पर भी रोक लगेगी। -विजय कुमार

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!