‘रेलों में बढ़ रही’ अपराध की घटनाएं!

Edited By Updated: 11 Mar, 2026 04:12 AM

crime incidents are increasing in trains

भारतीय रेल 69,439 किलोमीटर से अधिक लंबे रूट के साथ अमरीका, चीन और रूस के बाद दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नैटवर्क है। भारत में प्रतिदिन लगभग 2.6 करोड़ से अधिक यात्री ट्रेन के जरिए सफर करते हैं और यात्रियों की इतनी अधिक संख्या इसे दुनिया का सबसे...

भारतीय रेल 69,439 किलोमीटर से अधिक लंबे रूट के साथ अमरीका, चीन और रूस के बाद दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नैटवर्क है। भारत में प्रतिदिन लगभग 2.6 करोड़ से अधिक यात्री ट्रेन के जरिए सफर करते हैं और यात्रियों की इतनी अधिक संख्या इसे दुनिया का सबसे व्यस्त रेल नैटवर्क बनाती है। लेकिन पिछले कुछ समय से ट्रेनों में चोरी और बलात्कार जैसे जघन्य अपराध भी बढ़ रहे हैं जिस कारण यात्रियों में असुरक्षा की भावना भी पैदा हुई है। पिछले कुछ माह में हुई इस प्रकार की घटनाएं निम्न में दर्ज हैं।

* 3 अप्रैल, 2025 को ‘बेंगलुरु’ के के.आर. पुरम स्टेशन के पास एक महिला के साथ उस समय सामूहिक दुष्कर्म हुआ जब वह यात्रा के दौरान स्टेशन से बाहर निकली थी।
* 24 जून, 2025 को हरियाणा के ‘पानीपत’ में एक खड़ी ट्रेन के खाली डिब्बे में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य घटना सामने आई। इस मामले पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी संज्ञान लिया है।
* 27 जुलाई, 2025 को ‘दरभंगा’ (बिहार) में दरभंगा-पटना पैसेंजर ट्रेन में सवार कुछ छात्रों ने छोटी-सी बात पर ट्रेन के अंदर कुछ यात्रियों को बैल्टों और डंडों से पिटाई करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।
* 30 जुलाई, 2025 को ‘रायपुर’ (छत्तीसगढ़) में सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रैस ट्रेन के ‘मिलाई पावर हाऊस’ स्टेशन से आगे बढ़ते ही जबरन वसूली करने आई एक किन्नर ने यात्री द्वारा पैसे न देने पर उसके साथ मारपीट की जिस पर ट्रेन में सवार यात्रियों ने पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
* 12 नवम्बर, 2025 को रीवा-कमलापति ट्रेन में चोरी करते पकड़े गए 3 चोरों की यात्रियों ने पिटाई की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

* 21 नवम्बर, 2025 को ‘हावड़ा’ स्टेशन पर 1.44 करोड़ मूल्य के सोने के बिस्कुट की चोरी के मामले में जी.आर.पी. के थाना प्रभारी को गिरफ्तार किया गया।
* 30 दिसम्बर, 2025 को तमिलनाडु के ‘तिरुत्तनी’ के पास एक उपनगरीय ट्रेन में ओडिशा के एक व्यक्ति पर हंसिया से हमला करने के आरोप में 4 किशोरों पर मामला दर्ज किया गया।
* 2 जनवरी, 2026 को ‘बेंगलुरु’ के एस.एम.वी.टी. स्टेशन पर एक यात्री को नशीला पदार्थ सुंघाकर 35,000 के गहने और नकदी लूट ली गई।
* 27 जनवरी, 2026 को ‘रायपुर’ रेलवे स्टेशन पर एक युवक के साथ मारपीट और 8,000 की लूट की घटना सामने आई।
* 15 फरवरी, 2026 को ‘बोलपुर’ और ‘भागलपुर’ स्टेशनों पर आर.पी.एफ. ने मोबाइल चोरी करने वाले 2 अपराधियों को रंगे हाथ पकड़ा।

* 15 फरवरी, 2026 को ही ‘अहमदाबाद-गोरखपुर’ एक्सप्रैस में एक महिला यात्री के साथ दुव्र्यवहार और उत्पीडऩ के आरोप में एक रेल कर्मचारी को निलंबित किया गया।
* 28 फरवरी, 2026 को ‘राप्ती’ सागर एक्सप्रैस के ए.सी. कोच में सफर कर रहे यात्रियों से 50,000 रुपए नकद और अन्य कीमती सामान की चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई।
* और अब 6 मार्च, 2026 को ‘नागपुर’ रेलवे स्टेशन पर आर.पी.एफ. ने एक व्यक्ति को 25 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया और उसे जी.आर.पी. के हवाले कर दिया। तस्कर यह ‘गांजा’ ग्वालियर लेकर जा रहा था।
हालांकि ट्रेनों में अपराध को रोकने के लिए अब आपातकालीन नंबर भी दिए गए हैं और इन नंबरों पर संपर्क करने पर ट्रेन के अगले स्टेशन पर पहुंचते ही सुरक्षा बल अपराध को लेकर कार्रवाई भी करते हैं लेकिन गवर्नमैंट रेलवे पुलिस (जी.आर.पी.) में पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती न होने के कारण देश के सभी स्टेशनों पर इस तरह की त्वरित कार्रवाई नहीं हो पा रही। इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए जी.आर.पी. को ज्यादा मुस्तैद होने की जरूरत है। इसके अलावा ऐसे मामलों के दोषियों पर तुरंत और कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है ताकि रेलवे में अपराध रुक सकें और यात्रा सुरक्षित हो। —विजय कुमार 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!