Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Nov, 2026 06:42 AM

मेष- जॉब और बिजनेस में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। साहस में वृद्धि होगी। सिंगल अपनी अधूरी चाहत को पूरा
मेष- जॉब और बिजनेस में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। साहस में वृद्धि होगी। सिंगल अपनी अधूरी चाहत को पूरा करने के लिए जी जान लगा देंगे।
उपाय- गुड़, गेहूं, लाल वस्त्र आदि का दान करें।
वृष- आज साथी के साथ सोच से भी ज्यादा रोमांस करने का मौका मिल सकता है। कम्युनिकेशन, मीडिया, मार्केटिंग और लेखन से जुड़े लोगों के लिए दिन खूबसूरत साबित होगा।
उपाय- किसी की पीठ पीछे बुराई न करें। लेने के देने पड़ सकते हैं।
मिथुन- कड़ी मेहनत से आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में कामयाब रहेंगे। लंबे समय से यदि विदेश यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे थे तो आपकी यह इच्छा पूरी होने के योग हैं।
उपाय- कन्याओं को घर बुला कर उनका पूजन करें।
कर्क- नई नौकरी मिलने के संकेत हैं। प्रमोशन भी हो सकता है। खर्चों में कमी आएगी। धन संचय करने में सफलता मिलेगी। नए दोस्त बनेंगे, जो भविष्य में रिश्तेदार भी बन सकते हैं।
उपाय- केले का दान करें।
सिंह- पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है, भविष्य में लोन लेने की गलती न करें। जीवनसाथी से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। छात्रों के प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होने के योग बनेंगे।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।
कन्या- आज का दिन सकारात्मक दिखाई दे रहा है लेकिन किसी के बहकावे में आने से बचें। न्यायालय में लंबित विवादों में सफलता मिलेगी।
उपाय- तुलसी की माला से भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।
तुला- अचानक से पुश्तैनी संपत्ति प्राप्ति के योग बनेंगे। राजनीति से संबंधित लोगों के लिए सफलता के द्वार तो खुलेंगे लेकिन मित्र और शत्रु में अंतर करना थोड़ा मुश्किल होगा।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक- रोजी-रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। संतान से जुड़ी चिंता भी आपकी परेशानी का कारण बनेगी।
उपाय- घर पर आए मेहमानों का खुले दिल से स्वागत करें।
धनु- आज अपने खुद के फैसले बिना किसी दबाव के लेने में सक्षम होंगे। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और साहस में बढ़ोतरी होगी। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
मकर- आमदनी में बढ़ोतरी होगी लेकिन अचानक से कोई बड़ा खर्चा भी आ सकता है। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी, विरोधी जलन महसूस करेंगे।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
कुंभ- आज अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। लोकप्रियता में वृद्धि होगी। शत्रु चाह कर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। घरेलु मोर्चे पर आपकी स्थिति मजबूत होगी।
उपाय- गणेश जी को 11 दूर्वा अर्पित करें।
मीन- आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। व्यवसायिक यात्राओं पर जाएंगे, सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, बॉस से शाबाशी मिलेगी।
उपाय- महिलाओं का सम्मान करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ