‘शराबी पतियों और बच्चों के हाथों’ मारी जा रहीं महिलाएं!

Edited By Updated: 19 Jul, 2026 03:13 AM

women are being killed at the hands of  alcoholic husbands and children

शराब के सेवन से जहां लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ता है, वहीं शराब की लत के शिकार नशेडिय़ों द्वारा अपने परिवार की महिलाओं की हत्या तक की जा रही है जिससे परिवार उजड़ रहे हैं। पिछले लगभग 4 महीनों के दौरान विभिन्न महिलाओं के शराबी पतियों और बच्चों द्वारा उन...

शराब के सेवन से जहां लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ता है, वहीं शराब की लत के शिकार नशेडिय़ों द्वारा अपने परिवार की महिलाओं की हत्या तक की जा रही है जिससे परिवार उजड़ रहे हैं। पिछले लगभग 4 महीनों के दौरान विभिन्न महिलाओं के शराबी पतियों और बच्चों द्वारा उन पर की गई हिंसा के चंद उदाहरण निम्न में दर्ज हैं :

* 7 मार्च को ‘संगरूर’ (पंजाब) के ‘हेडि़के’ गांव में ‘जसबीर सिंह’ नामक व्यक्ति ने शराब पीने के लिए पैसे न देने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
* 19 अप्रैल को ‘नालंदा’ (बिहार) में ‘मनीष कुमार’ उर्फ ‘सूरजभान’ नामक नशेड़ी ने अपनी पत्नी को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। आरोपी अक्सर अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांगता था व मारपीट करता था।
* 20 अप्रैल को ‘पुणे’ (महाराष्ट्र) में नशे में धुत्त घर लौटे एक व्यक्ति ने किसी बात पर नाराज होकर अपनी पत्नी को लात-घूंसों से पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट में तेजाब डाल दिया। 
* 18 मई को ‘हरदोई’ (उत्तर प्रदेश) के ‘पचदेवरा’ गांव में ‘अरुणा देवी’ नामक महिला ने अपने पति ‘विपिन’ के विरुद्ध पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में नशे की हालत में उसके साथ गाली-गलौच करने, उसे लात-घूंसों और डंडे से पीटने, दांत से मुंह पर काट कर घायल करने तथा कुल्हाड़ी से काट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।

* 26 मई को ‘सिहोर’ (मध्य प्रदेश) में नशे में धुत्त बेटे और बहू का झगड़ा खत्म करवाने आई मां ‘गिरानी बाई’ के सिर पर बेटे ने कमरे में रखा टेबल फैन उठा कर दे मारा जिससे उसकी मौत हो गई।
* 19 जून को ‘कोरिया’ (छत्तीसगढ़) में पुलिस ने ‘जितेंद्र घासिया’ नामक एक नशेड़ी को अपनी पत्नी के हाथ-पैर बांध कर उसे बेरहमी से पीटने, उसके कपड़े फाड़ देने, उसके सिर के बाल काट कर गंजी कर देने, जबरदस्ती अपना पेशाब पिलाने, उसके शरीर पर पेशाब का छिड़काव करने,  उसे जिंदा जला देने की धमकी देने और उसका मुंह काला करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
* 8 जुलाई को ‘कुरुक्षेत्र’ (हरियाणा) में एक व्यक्ति ने शराब पीने के लिए पैसे न देने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
* 16 जुलाई को ‘करनाल’ (हरियाणा) की ‘रामदेव कालोनी’ में रात के समय नशे में धुत्त व्यक्ति ने गहरी नींद में सो रही अपनी पत्नी ‘सीता’ पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपनी बेटी पर भी हमला करने की कोशिश की।  बेटी के अनुसार उसका पिता अक्सर शराब पीकर घर में झगड़ा करता था। 

* 16 जुलाई को ही ‘समस्तीपुर’ (बिहार) के ‘शाहपुर पटोरी’ में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति ‘मुकेश वर्मा’ को गिरफ्तार किया। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति रोज शराब के नशे में उसे पीटता है। 
* 18 जुलाई को ‘हरदोई’ (उत्तर प्रदेश) के गांव ‘गौरी दायमपुर’ में शराब के नशे में धुत्त ‘कुंज बिहारी गुप्ता’ नामक व्यक्ति ने मामूली विवाद के बाद रसोई में रखे भारी ‘सिल-बट्टïे’ से अपनी 35 वर्षीय पत्नी ‘मोनी’ पर ताबड़तोड़ वार करके उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। 
* और अब 18 जुलाई को ही ‘सीतापुर’ (उत्तर प्रदेश) में शराब पीने के लिए पैसे न देने पर एक युवक ने अपनी मां को पीट-पीट कर मार डाला और सारी रात मां के शव के साथ रहने के बाद सुबह होने पर पुलिस के पास जाकर स्वयं ही आत्मसमर्पण कर दिया।
इसी तरह की घटनाओं को देखते हुए हाल ही में ‘राष्ट्रीय महिला आयोग’ की अध्यक्ष ‘विजया रहतकर’ ने कहा है कि पुरुषों में नशे की लत के दुष्परिणाम सर्वाधिक महिलाओं को ही भुगतने पड़ रहे हैं और वे अपने ही परिजनों के हाथों ङ्क्षहसा का शिकार हो रही हैं। इस कारण लोगों को ‘नशे को बोलो न और जिंदगी को बोलो हां’ का नारा अपनाने तथा शराब (और अन्य नशों) की बुराई पर मजबूती के साथ रोक लगाने तथा दोषियों को कड़ा दंड देने की जरूरत है ताकि नशे के कारण परिवारों को उजडऩे से बचाया जा सके।-विजय कुमार

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!