Toyota Innova Crysta 2026: नए अवतार में आई 2026 Toyota Innova Crysta, 19.72 लाख रुपए है शुरुआती कीमत

Edited By Updated: 04 Jun, 2026 05:16 PM

2026 toyota innova crysta launched at a starting price of  19 72 lakh

टोयोटा एक बार फिर से लोगों की भरोसेमंद एमपीवी इनोवा क्रिस्टा को कुछ चुनिंदा कॉस्मेटिक बदलावों के साथ मार्केट में लेकर आई है। इस अपडेटेड 2026 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की शुरुआती कीमत 19.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह...

ऑटो डेस्क: टोयोटा एक बार फिर से लोगों की भरोसेमंद एमपीवी इनोवा क्रिस्टा को कुछ चुनिंदा कॉस्मेटिक बदलावों के साथ मार्केट में लेकर आई है। इस अपडेटेड 2026 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की शुरुआती कीमत 19.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह कंपनी का इस कार के लिए आखिरी अपडेट भी हो सकता है। साल 2027 में इसे कंपनी बंद भी कर सकती है।

₹83,000 तक महंगी हुई इनोवा क्रिस्टा

 नई इनोवा क्रिस्टा की कीमतों में वेरिएंट के अनुसार 32,000 रुपये से लेकर 83,000 रुपये तक का इजाफा देखा गया है। इसके जीएक्स (GX) वेरिएंट के स्टैंडर्ड और फ्लीट दोनों ही मॉडल्स के दाम एक बराबर रखे गए हैं, जिन्हें ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से 7-सीटर या 8-सीटर लेआउट में चुन सकते हैं। वहीं, इसका सबसे प्रीमियम टॉप-स्पेक जेडएक्स (ZX) ट्रिम केवल 7-सीटर विकल्प में ही उपलब्ध कराया गया है।

PunjabKesari

एक्सटीरियर और इंटीरियर 

कंपनी ने इसके लुक्स को फ्रेश रखने के लिए कुछ हल्के लेकिन प्रभावी बदलाव किए हैं। इसमें री-डिजाइन की गई फ्रंट ग्रिल और क्रोम बंपर गार्निश दी गई है। रिपर बंपर को भी नया लुक दिया गया है। वेरिएंट के अनुसार इसमें ऑटोमैटिक LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, हैलोजन फॉग लैंप्स और 16 या 17 इंच के अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं। इंटीरियर की बात करें तो इसमें डुअल-टोन सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसके अलावा कई ट्रिम्स के स्टीयरिंग व्हील और दरवाजों पर नई 'ग्रेस कॉपर' फिनिशिंग का इस्तेमाल किया गया है। सेकेंड रो के यात्रियों के लिए सीटबैक टेबल, एसी कंट्रोल्स और स्विचेस के डिजाइन को भी रिफ्रेश किया गया है।

फीचर्स

कार में अब प्रीमियम फीचर्स के तौर पर वायरलेस चार्जर (VX और ZX ट्रिम में) और टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (ZX ट्रिम में) को शामिल किया गया है। इसके अलावा वेरिएंट के आधार पर एम्बिएंट लाइटिंग, लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते रहेंगे। सेफ्टी के लिए इसमें EBD के साथ ABS और हिल-स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड (अनिवार्य) दिए गए हैं। GX और GX+ ट्रिम्स में ग्राहकों को 3 एयरबैग मिलेंगे, जबकि इससे ऊपर के सभी ट्रिम्स में 7 एयरबैग की सुरक्षा दी गई है।

PunjabKesari

 इंजन ऑप्शन

परफॉर्मेंस के मामले में कोई बदलाव नहीं है। 2026 इनोवा क्रिस्टा में पहले की तरह ही 2.4-लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 150hp की पावर और 343Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जिसमें 'Eco' और 'Power' जैसे ड्राइव मोड्स स्टैंडर्ड मिलते हैं।

कीमत

Variant (वेरिएंट)

7 Seater Price (₹ Lakh)

8 Seater Price (₹ Lakh)

GX

19.72

19.77

GX+

21.15

21.20

VX

24.93

24.98

ZX

26.63

 

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!