Hyundai के ग्राहकों को बढ़ा झटका, 1 सितंबर से बढ़ेंगे कारों के दाम

Edited By Updated: 19 Aug, 2026 05:48 PM

big blow for hyundai customers car prices to rise from september 1

Hyundai मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) लागत संबंधी दबाव को कम करने के लिए सितंबर से अपने वाहनों की कीमतों में एक प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की योजना बना रही है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी की मात्रा मॉडल...

Hyundai India: Hyundai मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) लागत संबंधी दबाव को कम करने के लिए सितंबर से अपने वाहनों की कीमतों में एक प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की योजना बना रही है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी की मात्रा मॉडल और संस्करण के हिसाब से अलग-अलग होगी।

एचएमआईएल ने कहा कि कच्चे माल और जिंस की बढ़ती लागत, परिचालन खर्च में वृद्धि तथा लगातार बनी हुई भू-राजनीतिक और व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं समेत कई कारणों से उसके कीमतों में संशोधन करना पड़ रहा है। कंपनी ने कहा कि वह बढ़ी हुई लागत का बोझ खुद वहन करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है, ताकि ग्राहकों पर इसका असर कम से कम हो। फिलहाल कंपनी की वाहन श्रृंखला में शुरुआती मॉडल ग्रैंड आई10 निओस से लेकर इलेक्ट्रिक एसयूवी आयोनिक 5 तक शामिल हैं। इनकी कीमतें करीब 5.6 लाख से 55.7 लाख रुपये के बीच हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!