Edited By Parminder Kaur,Updated: 03 Sep, 2023 12:34 PM

BMW ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Vision Neue Klasse concept को पेश कर दिया है। जानकारी के अनुसार, कंपनी इस कार को साल 2025 में लॉन्च कर सकती है। फुल चार्ज करने पर यह इलेक्ट्रिक कार करीब 1,000 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी। इसकी कीमत करीब...
ऑटो डेस्क. BMW ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Vision Neue Klasse concept को पेश कर दिया है। जानकारी के अनुसार, कंपनी इस कार को साल 2025 में लॉन्च कर सकती है। फुल चार्ज करने पर यह इलेक्ट्रिक कार करीब 1,000 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी। इसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये के आस-पास हो सकती है।
लुक और डिजाइन

यह इलेक्ट्रिक कार नए इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है। इसमें BMW i-विजन DEE कांसेप्ट की तरह इसमें रंग बदलने की सुविधा हो सकती है। BMW Vision Neue Klasse concept में लंबा और मस्कुलर बोनट, LED हेडलाइट्स और सामने की तरफ सिग्नेचर किडनी ग्रिल और एक रेक विंडस्क्रीन दिया गया है। इसके अलावा BMW के हॉफमिस्टर स्टीकर, डिजाइनर पहिए, पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स और स्पोर्टी बंपर दिए गए हैं।
फीचर्स

BMW न्यू क्लास बड़ी विंडस्क्रीन-इंटीग्रेटेड हेड-अप डिस्प्ले, इंस्ट्रूमेंट पैनल पर टच-सेंसिटिव सेंसर के साथ कंपनी का मिक्स्ड रियलिटी स्लाइडर और एक AR मोड दिया गया है, जो केबिन को पूरी तरह से डिजिटल वातावरण में बदलने में सक्षम है।