पेट्रोल का झंझट खत्म! 1 लाख की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी देश की ये सस्ती EV, जानिए कीमत और फीचर्स के बारे में

Edited By Updated: 01 Mar, 2026 05:16 PM

the hassle of petrol is over you will get this cheapest ev in the country

अगर आप पेट्रोल के बढ़ते दामों से परेशान हैं और एक इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो MG Comet EV आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है। भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक, MG Comet EV अब और भी सुरक्षित और आधुनिक फीचर्स के साथ...

नेशनल डेस्क: अगर आप पेट्रोल के बढ़ते दामों से परेशान हैं और एक इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो MG Comet EV आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है। भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक, MG Comet EV अब और भी सुरक्षित और आधुनिक फीचर्स के साथ बाजार में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत ₹7.49 लाख (एक्स-शोरूम) है। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपकी महीने की कमाई 30 हजार रुपये भी है, तो आप कैसे आसानी से फाइनेंस के जरिए इस छोटी लेकिन धांसू इलेक्ट्रिक कार को अपना बना सकते हैं।

लोन और EMI का गणित
मान लें कि बैंक 9.8% सालाना ब्याज दर पर 5 साल (60 महीने) के लिए लोन देता है। ऐसे में हर महीने लगभग 14,425 रुपये की EMI चुकानी होगी। पूरे 5 साल में कुल भुगतान करीब 8.65 लाख रुपये के आसपास होगा। इसमें मूल लोन राशि और ब्याज दोनों शामिल हैं। इस हिसाब से, अगर किसी व्यक्ति की मासिक आय करीब 30 हजार रुपये है, तो सही वित्तीय योजना के साथ वह इस कार को EMI पर खरीद सकता है। हालांकि, लोन लेने से पहले अपनी आय और अन्य खर्चों का संतुलन जरूर देखना चाहिए।


PunjabKesari

फीचर्स और परफॉर्मेंस
यह 4-सीटर इलेक्ट्रिक कार खासतौर पर शहर के ट्रैफिक में चलाने के लिए डिज़ाइन की गई है। इसके मुख्य फीचर्स इस प्रकार हैं। इसमें 17.3 kWh की बैटरी लगी है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर 230 किलोमीटर तक चल सकती है। यह AC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे यह जल्दी चार्ज हो जाती है।


PunjabKesari

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी
कम कीमत होने के बावजूद, MG ने सेफ्टी से कोई समझौता नहीं किया है। कार में डुअल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें रियर पार्किंग कैमरा और पावर-फोल्डिंग ORVMs (साइड मिरर) भी दिए गए हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!